सीमा हैदर से यूपी ATS ने की 10 घंटे तक पूछताछ, मिले कई अहम सुराग
Seema Haider News: दुबई और नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन से सोमवार को यूपी एटीएस ने पूछताछ की। यह पूछताछ करीब 10 घंटे तक चली। मंगलवार यानी आज दोनों से एक बार फिर से पूछताछ होगी। नोएडा के सेक्टर 94 में ATS के दफ्तर में यह पूछताछ चल रही थी। फिलहाल सचिन और सीमा हैदर (Seema Haider) को अलग अलग गाड़ियों में बैठाकर उनके घर छोड़ा गया है।
किस किस एंगल से हुई पूछताछ
सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन की पहली मुलाकात से लेकर PubG ग्रुप में दूसरे लड़कों के भी बारे में पूछताछ हुई। सचिन (Seema Haider) और सीमा हैदर नेपाल में 7 दिन रहे, उस दौरान वो नेपाल में कहां कहां गए और किन लोगों से मिले, इसके बारे में पूछताछ हुई। इसके अलावा सीमा हैदर के पूरे परिवार से संबंधित जानकारी ली गई है। उसके पति, माता-पिता, भाई-बहन समेत सभी के बारे में जानकारी जुटाई गई है।

कौन है सीमा हैदर (Who is Seema Haider)
पाकिस्तान की 27 वर्षीय विवाहित चार बच्चों की मां सीमा हैदर, 2020 में कोरोनोवायरस महामारी के दौरान ऑनलाइन PUBG खेलते समय भारत के 22 वर्षीय अविवाहित दुकानदार सचिन मीना के साथ जुड़ी थीं। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया फिर सीमा हैदर ने भारत आने का फैसला लिया। सीमा हैदर (Seema Haider) ने अपनी पूरी संपत्ति बेचकर दुबई होते हुए नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई। यहां फिर उसकी गिरफ्तारी हो गई। गिरफ्तारी के कुछ दिन बाद उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। कोर्ट से जमानत मिलते ही सचिन मीना के घर सीमा हैदर (Seema Haider) से इंटरव्यू लेने वालों का तांता लग गया। फिर यह खबर पूरे देश में आग की तरह फैल गई कि एक पाकिस्तानी महिला अपने प्रेमी से मिलने अवैध तरीके से भारत आ गई।












Click it and Unblock the Notifications