क्या Bigg Boss 17 में जाएंगी सीमा हैदर? वीडियो के जरिये दिया जवाब, लिस्ट में एल्विश यादव का भी नाम
पाकिस्तानी सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन मीणा को टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में शामिल होने का ऑफर मिला है। दरअसल, बिग बॉस का 17वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है, जिसको लेकर कई सेलिब्रिटीज को ऑफर दिया गया है। जिसके चलते सीमा-सचिन की जोड़ी को भी शो में शामिल होने को कहा गया, हालांकि अभी दोनों ने इस शो में शामिल होने से मना कर दिया है।
बता दें कि पाकिस्तान सीमा हैदर अपने चार बच्चों को लेकर करीब 4 महीने पहले नेपाल के रास्ते अपने प्रेमी सचिन के पास नोएडा पहुंच गई थी। जिसकी जानकारी जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस को लगी तो उसकी गिरफ्तारी की गई थी। लेकिन करीब तीन दिन बाद उसको जमानत पर रिहा कर दिया गया था। तभी से वह बच्चों के साथ प्रेमी सचिन के घर रबूपुरा क़स्बे में रह रही है।

सीमा हैदर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई है। जिसको देखते हुए टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' में शामिल होने के लिए दोनों की जोड़ी को ऑफर मिला है। 'बिग बॉस' को अभिनेता सलमान खान होस्ट करते हैं। यंग जेनरेशन के बीच इस शो का जबरदस्त क्रेज है। फिलहाल, बिग बॉस के 17वें सीजन की चर्चा जोरों पर हैं। साथ ही इसमें शामिल होने वाले सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आने लगे हैं।
इनमें बिग बॉस OTT के विजेता एल्विश यादव और अंकिता लोखेंडे के अलावा सीमा-सचिन को भी ऑफर मिला है। वहीं इस शो में ऑफर मिलने की बात भी सीमा हैदर ने सोशल मीडिया पर एक विडियो के जरिये कही है। सीमा का कहना है कि उनको बिग बॉस में शामिल होने का ऑफर मिला है। लेकिन अभी उसमें जाने का उनका कोई मन नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह बिग बॉस में जाती हैं तो इसकी जानकारी मीडिया समेत अन्य लोगों को जरूर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications