'Seema Haider गर्भवती कैसे..' वाले बयान पर भड़के एपी सिंह, 'लप्पू 'कहने वाली पड़ोसन को भेजा नोटिस
Seema Haider: पाकिस्तानी सीमा हैदर और नोएडा के सचिन मीणा की प्रेम कहानी से पूरा देश वाकिफ है, पिछले दो महीने से इनकी लवस्टोरी दोनों ही देशों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि ये प्रेमकथा आगे क्या मोड़ लेगी, ये तो वक्त बताएगा लेकिन इनकी लवस्टोरी में अब सचिन की पड़ोसन मिथिलेश भाटी की भी एंट्री हो गई है।

या यूं कह लें कि मिथिलेश भाटी को सीमा हैदर के पति सचिन को 'लप्पू', 'झींगूर' ... कहना महंगा पड़ गया है क्योंकि उनके खिलाफ अब सीमा के वकील एपी सिंह ने लीगल एक्शन ले लिया है और यही नहीं एक न्यूज चैनल पर लाइव बहस के दौरान एपी सिंह ने मिथिलेश भाटी पर जमकर गुस्सा भी निकाला।
एपी सिंह ने पड़ोसन मिथिलेश को नोटिस भेजा
यही नहीं सीमा हैदर के वकील एपी सिंह ने मिथिलेश को नोटिस भी भेजा है, उन्होने उन पर सचिन और सीमा पर अभद्र भाषा में टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। रीपब्लिक टीवी पर के लाइव शो में जब एपी सिंह ने मथिलेश से कहा कि 'आप जिस तरह से बात कर रही हैं, क्या ये उचित व्यवहार है। मैं पिछले काफी वक्त से सुन रहा हूं और इसलिए मैंने ये कदम उठाया है।'
'लप्पू सा...झींगर सा... हमारे यहां बहुत नॉर्मल है'
जिस पर मिथिलेश भी वकील एपी सिंह पर भड़क गईं, उन्होंने कहा कि 'मैंने किसी का अपमान नहीं किया है, 'लप्पू सा...झींगर सा... हमारे यहां बहुत नॉर्मल है ये सब, किसी पतले -दुबले इंसान को लिए इस तरह बोल दिया जाता है, इसमें कुछ भी गलत नहीं हैं, आपलोगों ने जबरदस्ती तिल का ताड़ बना दिया।'
'सीमा हैदर अगर सचिन पर बैठ जाए तो ...'
जिस पर एपी सिंह ने कहा कि 'आपने बोला कि सीमा हैदर अगर सचिन पर बैठ जाए तो उसकी जान ही निकल जाए, क्या ये बॉडी शेमिंग नहीं हैं? आपने कहा कि सीमा हैदर एक 'पूंछ कटी हुई कुतिया' है, आपने कहा कि 'छिपकली', मैं काफी टाइम से सुन रहा हूं।'
'सचिन उसे गर्भवती कैसे कर सकता है...'
लेकिन जब आपने ये कहा कि 'सीमा गर्भवती कैसे हो सकती है? सचिन उसे गर्भवती कैसे कर सकता है? तो इसका क्या मतलब निकाला जाए, अरे हमारे यहां लोग कुत्ता-बिल्ली पालते हैं तो उससे भी लगाव हो सकता है लेकिन आपने तो हद ही पार कर दी, क्या आप कोई लेडी डॉक्टर हैं? आपने सचिन की मर्दानिंगी पर सवाल खड़े किए हैं, आपने पूरे मीणा समाज के लिए गंदे शब्दों को प्रयोग किया है।
'मुझे तो पता ही नहीं क्या होती है बॉडी शेमिंग'
जिस पर मिथिलेश भाटी ने कहा कि 'मैंने किसी का अपमान नहीं किया है, मुझे तो पता ही नहीं क्या होती है बॉडी शेमिंग, गांव का इंसान बॉडी शेमिंग के बारे में नहीं जानता, लप्पी-झींगूर तो आम भाषा है, मुझे भी लोग लप्पी बोलते हैं तो ये गुनाह हो गया है,अरे ये तो हद ही है ना, आप तो किसी ही सुनते ही नहीं है, बस बोले ही जा रहे हैं।'
'आपने शुरू किया लेकिन अंत हम करेंगे'
'आप मेरे खिलाफ साजिश ना कीजिए।' जिस पर एपी सिंह ने कहा कि 'हम साजिश नहीं कर रहे हैं, हमारे पास सारे रिकॉर्ड हैं, आपने ही ये सब शुरू किया है लेकिन अंत हम करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications