Seema Haider Education: '5वीं पास नहीं है सीमा, वो झूठ बोल रही', पति गुलाम हैदर का नया खुलासा
Seema Haider Not Educated: पाकिस्तानी बाला सीमा हैदर की प्रेम कहानी ने इंडिया-पाकिस्तान दोनों जगह जबरदस्त रूप से हलचल पैदा कर दी है, एक शादीशुदा पाकिस्तानी महिला का अपने चार बच्चों के साथ एक प्रेमी के लिए हिंदुस्तान आ टपकना काफी हैरान करने वाला है।

सीमा केवल अपने घर से नहीं भागी हैं, बल्कि वो अपने प्रेमी सचिन के लिए अपना देश और अपनी पहचान छोड़कर आई हैं, ये सब हैरानी के साथ-साथ परेशानी पैदा करने वाला भी है। फिलहाल सीमा हैदर को लेकर जितने सवाल हिंदुस्तान में उठ रहे हैं, उतने ही प्रश्न पाकिस्तान में भी पूछे जा रहे है।
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर का नया खुलासा
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर, जो कि इस वक्त सऊदी अरब में हैं, ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए सीमा के बारे में जो कुछ भी कहा है, वो और शॉकिंग है।
'5वीं पास नहीं है सीमा, वो झूठ बोल रही'
दरअसल गुलाम हैदर ने कहा कि 'सीमा का ये दावा गलत है कि वो पांचवीं तक पढ़ी-लिखी है, अरे वो बिल्कुल भी लिखना-पढ़ना नहीं जानती है, शायद जब वो बहुत छोटी रही हो तो उसे कभी कोई घर पर पढ़ाने आता हो । मेरे ख्याल से वो एक-दो दर्जा तक ही पढ़ी लिखी है या वो भी नहीं, वो कभी बाहर पढ़ने नहीं गई, स्कूल नहीं गई, उसे कुछ नहीं आता है।'
'मुझे बच्चों की चिंता है, उनका कोई कसूर नहीं'
इसके बाद गुलाम हैदर ने फिर दोहराया कि 'मैं अब भी सबकुछ भूलकर सीमा को अपनाने के लिए तैयार हूं, मुझे बच्चों की चिंता है, कल को अगर सीमा को भारत में कुछ हो जाता है तो मेरे बच्चे तो कहीं के नहीं रहेंगे। वो काफी छोटे हैं, उनके लिए सीमा प्लीज वापस आ जाओ, उन बेचारों का कोई कसूर नहीं।'
'मैं उसे हर महीने पैसे भेजा करता था'
गुलाम ने कहा कि 'मैं बीवी-बच्चों को बेहतर जीवन दे सकूं तभी तो दुबई कमाने आया था। मैं पहले सीमा को हर महीने 40-50 हजार रु भेजता था, फिर जब कमाई बढ़ी तो मैं उसे 80 हजार रु भेजने लगा। उसने उसी पैसे में से बचाकर 13.5 लाख रुपये का घर कराची में लिया था और आज उसी को बेचकर वो भारत चली गई है।'
गुलाम मुझे मारता था: सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा हैदर ने अपने पति गुलाम हैदर पर जुल्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गुलाम उसे मारा-पीटा करता था। बच्चों के साथ भी उसका बर्ताव अच्छा नहीं था। वो दो साल से उसके साथ नहीं रह रही है और इसी कारण अब उसका मौखिक तलाक हो चुका है।
'वापस पाकिस्तान गई तो वो लोग उसे मार डालेंगे'
उसने दावा किया है कि 'अगर वो वापस पाकिस्तान गई तो वो लोग उसे मार डालेंगे, इसलिए वो यहां भारत में मर जाएगी लेकिन वापस नहीं जाएगी। वो सचिन से बेइंतहा प्यार करती है और उसी के साथ अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती है।'
होशियार और पढ़ी-लिखी लगती है सीमा
गौरतलब है मीडिया में सुर्खियां बनी सीमा हैदर के जो इंटरव्यू सामने आए हैं, उसमें वो काफी होशियार और पढ़ी-लिखी दिख रही है। उसे बहुत सारी बातों की जानकारी है।
उसकी बातों में भाषा का अच्छे से प्रयोग होता है, वो ठीक-ठाक अंग्रेजी के शब्दों का प्रयोग करती हैं और जिस तरह से उसने चालाकी से नेपाल के जरिए भारत में प्रवेश किया है, ये उसकी स्मार्टनेस की गवाही देता है और गौतम हैदर की बातों से बिल्कुल इत्तफाक नहीं रखता है।
पबजी गेम खेलते हुए सीमा को सचिन से प्यार
मालूम हो कि साल 2019 में 'पबजी गेम' के जरिए सीमा हैदर की मुलाकात ग्रेटर नोएडा के आठवीं पास सचिन मीणा से हुई थी। दोनों गेम खेलते खेलते एक-दूसरे से प्यार करने लगे और इसके बाद दोनों ने जिंदगी साथ बिताने का फैसला किया और इसलिए सीमा ने नेपाल में जाकर सचिन से शादी कर ली, वो भी हिंदू धर्म अपनाकर और इसके बाद वो पाकिस्तान से अपने चारों बच्चों के साथ भारत आ गई।
सीमा और गुलाम को चार बच्चे हैं
सीमा हैदर की शादी गुलाम हैदर से 17 साल की उम्र में हुई थी। गुलाम की पहली शादी हो चुकी थी और उससे भी उसको दो बच्चे थे। सीमा और गुलाम को चार बच्चे फरहान अली (8 साल) , फरवा (6 साल) , फरिहा बतूल (4 साल) और फरहा बतूल ( 2.5 साल) हैं।












Click it and Unblock the Notifications