Seema Haider NOIDA में बसीं, जेल भी जाना पड़ा, पाकिस्तान जाने पर मर्डर का डर, जानिए, PUBG वाली अनोखी लव स्टोरी

Seema Haider NOIDA में बसने के बाद पाकिस्तान लौटना नहीं चाहतीं। उनका कहना है कि पाक लौटने पर उनकी हत्या हो जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा के पाकिस्तानी शौहर पीएम मोदी से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

भारत के सचिन से मोहब्बत के बाद सीमा का सरहदों को लांघ कर भारत आना सुर्खियों में है। सीमा कहती हैं कि वे हिंदू धर्म अपना चुकी हैं और किसी भी कीमत पर पाकिस्तान लौटना नहीं चाहतीं।

Seema Haider NOIDA

दो मुल्कों की बात होने पर धर्म बदलने और भारत के सचिन से प्यार को लेकर सवालों के बीच भावुकता से भरे माहौल में सीमा कहती हैं कि भले ही उनकी लव स्टोरी PUBG गेम से शुरू हुई, लेकिन अब रियल लाइफ में वे सारी उम्र हिंदुस्तान में ही रहना चाहती हैं।

पाकिस्तान में रह रहे शौहर ने जब सीमा को वापस भेजने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई तो लव ट्रायंगल जैसा ये मामला बेहद दिलचस्प हो गया। इससे पहले सीमा को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार भी किया। कोर्ट के आदेश पर रिहाई भी हुई।

अब मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर सीमा की वीडियो वायरल हो रही है। इनमें सीमा को कहते सुना जा सकता है कि पाकिस्तान लौटने पर उनके साथ बहुत बुरा सलूक होगा। बता दें कि सीमा अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई है।

जेल से रिहाई के बाद NOIDA में रह रहे सचिन के साथ प्यार का जिक्र करते हुए सीमा कहती हैं कि वे अपनी सारी जिंदगी सचिन के साथ गुजारना चाहती हैं। उन्होंने कहा, वह बच्चों और सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती है।

सचिन के साथ कोर्ट में शादी करने का जिक्र करते हुए सीमा बताती हैं कि उन्होंने बिना किसी दबाव के हिंदू धर्म अपना लिया है। पाकिस्तान से शौहर की गुहार पर सीमा कहती हैं कि वे लगभग तीन-चार साल से संपर्क में नहीं है।

बकौल सीमा हैदर, उनका पहला पति बहानेबाजी कर रहा है। पाक जाने पर उनका मर्डर कर दिया जाएगा। सीमा कहती हैं कि अगर बच्चे पाकिस्तान लौटना चाहें तो जा सकते हैं, कोई दबाव नहीं है, लेकिन उन्हें यकीन है कि बच्चे मां को छोड़कर नहीं जाएंगे।

सचिन भी सीमा के प्यार में हैं। उन्होंने बताया कि, भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल में हुई पहली मुलाकात के बाद पबजी गेम से प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद दोनों ने नेपाल में शादी कर ली। अब वे सीमा को हमेशा अपने साथ रखना चाहते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीमा पाकिस्तान के सिंध प्रांत में रहती थीं। करीब 9 साल पहले 2014 में गुलाम रजा हैदर के साथ निकाह के बाद सीमा कराची में रहीं। कराची में टाइल्स लगाने का काम करने वाले गुलाम ने 2019 में बेहतर कमाई के लिए सऊदी अरब जाने का फैसला लिया।

गुलाम से शादी के बाद सीमा ने चार बच्चों को जन्म दिया। तीन बेटियों और एक बेटे की मां सीमा की सबसे बड़ी बेटी सात साल की है। मार्च 2023 में कराची से नेपाल आने के बाद सीमा सचिन के साथ 7 दिनों तक एक होटल में रहीं।

सीमा की सरहदें लांघ कर भारत आने की कहानी का रोमांच यहीं खत्म नहीं होता। ग्रेटर नोएडा से काठमांडू तक बस की यात्रा करने वाले सचिन और सीमा अपने वतन लौट गए, लेकिन दोबारा मिलने की आस नहीं छोड़ी। कराची के ट्रैवल एजेंट से मिलकर सीमा ने बच्चों के साथ भारत आने का फैसला लिया।

नेपाल के रास्ते दिल्ली-नोएडा पहुंचीं सीमा बताती हैं कि बच्चों के लिए पासपोर्ट की जरूरत थी। पैसे जुटाने के लिए सीमा ने कराची में अपनी जमीन बेचने के बाद पासपोर्ट बनवाया। इसके बाद बच्चों के साथ पाकिस्तान से काठमांडू आने के बाद 13 मई को नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन के घर पहुंच गईं।

सीमा के पहले शौहर गुलाम ने सऊदी से वीडियो जारी कर कहा, सीमा से शादी के लिए उसने घर वालों के खिलाफ बगावत की। दोनों ने कोर्ट मैरेज की थी। बाद में सीमा के परिवारवालों ने गुलाम को स्वीकार कर लिया। बीवी से किसी तरह के झगड़ों से इनकार कर शौहर गुलाम ने कहा, पत्नी के नाम पर घर बनवाया, उसने बेच दिया।

गौतमबुद्ध नगर (NOIDA) आने के बाद ग्रेटर नोएडा पुलिस ने अवैध तरीके से भारत में दाखिल होने के आरोप में सीमा को जेल की सलाखों के पीछे बंद कर दिया। शादी के लिए वकील के पास गईं 27 साल की सीमा को चार जुलाई को जेल भेजा गया था। अब सीमा को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

2019 में पबजी खेलते समय सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आने वाला कपल सचिन और सीमा इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर लगातार बातें करते रहे। दोनों की नजदीकियां बढ़ती गईं और अब नोएडा में रह रहीं सीमा जेल और अदालतों के चक्कर लगाने के बावजूद भारत में ही रहना चाहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+