Seema Haider Jasoos Hai?: 'बड़ी स्मार्ट है, लगता नहीं कम पढ़-लिखी है', सीमा हैदर पर उठे सवाल

Seema Haider Pakistani SPY?: हिंदुस्तानी लड़के सचिन मीणा के प्रेम में पागल पाकिस्तानी सीमा हैदर की प्रेम कहानी ने दो देशों में हलचल पैदा कर दी है। सोशल मीडिया से लेकर टीवी चैनलों पर छाई सीमा-सचिन की 'पबजी लवस्टोरी' ने लोगों को हैरान भी किया है और परेशान भी।

Seema Haider Jasoos Hai

हैरानी इस बात के लिए है कि सीमा अपने प्यार के लिए अपने बच्चों समेत अपना वतन छोड़कर भारत आई है, सचिन संग जीने-मरने की कसमें खाने वाली सीमा हैदर ने अपना धर्म, अपना कल्चर, अपना खान-पान सब बदल दिया है।

अवैध ढंग से सीमा भारत आई

तो वहीं लोग परेशान इसलिए है कि जिस तरह से अवैध ढंग से सीमा ने भारत में एंट्री की है, उसने सुरक्षा के बंदोबस्त पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

दो महीने से भारत में थी सीमा और किसी को खबर नहीं

सीमा अवैध ढंग से पड़ोसी देश नेपाल के जरिए इंडिया आई और दो महीने से सचिन के साथ ग्रेटर नोएडा के एक मकान में किराए पर रह रही थी और किसी को शक नहीं हुआ कि वो पाकिस्तानी है। फिलहाल दो महीने बाद ही सही, दोनों प्रेमी पकड़े गए और बेल पर छूट भी गए और इसके बाद दोनों मीडिया में सुर्खियां बन गए।

सीमा हैदर को लेकर कई तरह के प्रश्न

लेकिन सीमा के जितने भी इंटरव्यू सामने आए, उसमें सीमा को देखकर कहीं से भी नहीं लग रहा कि वो कहीं से भी डरी हुई है या उसे कोई डर सता रहा है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर सीमा हैदर पर कई तरह के प्रश्न लोग सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं।

इसको इतनी अच्छी हिंदी कैसे आती है?

कुछ लोगों ने लिखा है कि 'आखिर इसको इतनी अच्छी हिंदी कैसे आती है?', तो कुछ लोगों ने लिखा कि 'इसकी भाषा में कहीं भी उर्दू का इस्तेमाल नहीं है अगर ये पाकिस्तानी है तो ऐसा कैसे मुमकीन है?'

सीमा हैदर के पास चार मोबाइल फोन क्योंं?

आपको बता दें कि सीमा पर जो एफआईआर हुई है ना उसमें कहा गया है कि सीमा हैदर के पास चार मोबाइल फोन थे, इसको लेकर भी लोग सोशल मीडिया पर प्रश्न कर रहे हैं कि 'एक आम इंसान चार मोबाइल फोन क्यों रखेगा? ', 'क्या सच में सीमा हैदर भारत में सचिन मीणा के प्यार के खातिर आई है या उसका मकसद कुछ और है?'

'वो काफी स्मार्ट लगती है...'

सीमा ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि 'वो ज्यादा पढ़ी लिखी नहीं हैं और ना ही उसे अंग्रेजी आती है लेकिन उनकी भाषा से तो वो काफी स्मार्ट लगती है और बातचीत में इंग्लिश के शब्द प्रयोग करती है।'

27 साल की उम्र और चार बच्चे?

यही नहीं ने सीमा हैदर ने कहा है कि 'चारों बच्चे उनके हैं और वो 27 साल की हैं, ऐसे में कुछ लोग सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर भी प्रश्न कर रहे हैं कि 'क्या आपने हर दो-दो साल में बच्चे पैदा कर डाले जो कि इतनी कम उम्र में आप चार बच्चों की मां बन गई।'

क्या वो पाकिस्तानी जासूस है?

कुल मिलाकर लोग सीमा की सच्चाई को लेकर अभी भी भ्रमित हैं, उनके सवाल पाकिस्तानी जासूस, घुसपैठिया, प्रेमिका, पाकिस्तानी महिला की उपमाओं के ही चारों ओर घूम रहे हैं लेकिन जो भी हो कि सीमा हैदर और सचिन मीणा दोनों ही अब कानून की निगाहों में भी है। देखते हैं कि 'पबजी की ये प्रेम कहानी' अब आगे क्या मोड़ लेती है लेकिन इस में कोई शक नहीं कि सीमा हैदर और सचिन मीणा को अब लोग जल्दी भूल नहीं पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+