Seema Haider: 'विराट तो मेरे बेडरूम में...', सचिन के सामने ये क्या बोल गईं सीमा हैदर?
Seema Haider: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अब सोशल मीडिया सेलिब्रेटी बन चुकी हैं। ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा के लिए अपने चार बच्चों के साथ भारत में नेपाल के रास्ते अवैध ढंग से दाखिल हुई सीमा हैदर ने पूरी तरह से खुद को भारतीय रंग में ढा़ल दिया है।

वो हर हिंदू त्योहार बहुत ज्यादा हर्ष और उल्लास से मना रही हैं। सीमा हैदर की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर कोई नहीं कह सकता कि सीमा कभी मुस्लिम थीं।
विराट ने लगाया 49वां वनडे शतक
वो क्रिकेट और इंडियन क्रिकेटर्स की भी बहुत बड़ी दीवानी हैं। आपको बता दें कि टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने करियर का 49वां वनडे शतक लगाया और इस तरह से उन्होंने शतकवीर सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट की बराबरी कर ली है। खास बात ये थी कि कल कोहली का 35वां जन्मदिन था और इस तरह से उन्होंने खुद को ही बर्थडे गिफ्ट दिया है।
विराट कोहली की तस्वीर बेडरूम में लगा रखी है
कोहली की इस शानदार शतक पर सीमा हैदर ने उन्हें बधाई देते हुए अपने दिल का एक बड़ा राज भी खोल दिया। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि 'वो विराट कोहली को काफी पसंद करती हैं, उनकी दिली इच्छा है कि वो कोहली से एक बार मिले और ये भी बोला कि 'उन्होंने विराट कोहली की तस्वीर बेडरूम में लगा रखी है और वो अक्सर उन्हें निहारती रहती हैं।'
सचिन मेरी जिंदगी है और कोहली मेरी पसंद
जब उनसे पूछा गया कि 'जब आप विराट कोहली को इस तरह से देखती हैं तो आपके पति सचिन मीणा को एतराज नहीं होता?' तो इस पर सीमा ने हंसते हुए कहा कि 'अरे सचिन मेरी जिंदगी है और कोहली मेरी पसंद हैं और मैं ही क्या सचिन भी विराट कोहली का फैन है। हम चाहते हैं कि वो ऐसे ही आगे बढ़े। मैं पूरे भारत को जीत के लिए भी बधाई देना चाहती हूं और दिल से चाहती हूं कि इस बार का विश्वकप वो ही जीते, मेरी शुभकामनाएं हिंदुस्तान के साथ है।'
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से हराया
मालूम हो कि वर्ल्ड कप में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 243 रनों के बड़े अंतर से हराया है। ये दक्षिण अफ्रीका की वनडे में सबसे बड़ी हार है। गौरतलब है कि टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। उसने 5 विकेट पर 326 रन बनाएं जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 83 के कुल स्कोर पर ही आउट हो गई। टीम इंडिया की विश्वकप में ये लगातार आठवीं जीत है।












Click it and Unblock the Notifications