Seema Haider Bimar Hai? : 'सीमा डिप्रेशन की शिकार', PAK मीडिया में छाई मिसेज हैदर की मानसिक बीमारी
Seema Haider Bimar Hai?: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर भारत, पाकिस्तान और नेपाल तीनों जगह चर्चा का विषय बनी हुई है। सीमा हैदर का तो दावा है कि वो नोएडा के सचिन मीणा के लिए अपना देश छोड़कर आई है लेकिन जिस तरह से उसकी एंट्री देश में हुई है उसकी वजह से उस पर पाकिस्तानी जासूस होने का शक गहराया हुआ है।

हालांकि ATS को अभी तक उसके जासूस होने का कोई सबूत नही मिला है, जहां इंडिया में सीमा की जासूस के शक पर तफ्तीश की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का मीडिया चैनल सीमा को मानसिक रूप से बीमार बताने में जुटा है।
सीमा हैदर एक साइको महिला है?
आपको बता दें कि कुछ एक हफ्ते पहले पाकिस्तान के एक यूट्यूब चैनल पर एक महिला, जिसने कि खुद को सीमा की बचपन की सहेली होने का दावा किया था, ने कहा था कि सीमा हैदर एक साइको महिला है।
'सीमा डिप्रेशन, एनजाइटी की शिकार'
तो वहीं अब पाकिस्तान की एक नामीगिरामी डॉक्टर ने पाक के ही लोकप्रिय यूट्यूबर बासित अली को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने सीमा को डिप्रेशन का मरीज कहा है।
सीमा को साइकोलॉजिल दिक्कत है- डॉक्टर
उन्होंने कहा है कि ' सीमा हैदर विजिटिंग कंसल्टेशन के तहत उनसे मिली थी, उसे कई साइकोलॉजिल दिक्कत है, जिसके कारण वो कभी डिप्रेशन का शिकार होती है और कभी एनजाइटी की।'
उसकी दिक्कत ये है कि वो खुद को ही सर्वेसर्वा मानती है, ऐसे मरीज काफी खतरनाक भी हो सकते हैं, कभी -कभी ये अग्रेशन में बिना कुछ सोचे-समझे बड़ा कदम उठा लेते हैं, जैसे कि सीमा ने उठाया है, ऐसे मरीज दूसरों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं, सीमा को इनसोमनिया भी है यानी कि उसे रात को नींद ना आने का भी रोग है।
सीमा को एक पर्याप्त इलाज की जरूरत है
वो आवेश में कुछ भी कर सकती है इसलिए उसे एक पर्याप्त इलाज की जरूरत है। डॉ ने कहा कि सीमा का चेकअप कराने पर हर किसी को उसकी बीमारी के बारे में पता चल जाएगा।
सीमा की मेंटल हेल्थ सही नहीं: पाकिस्तानी मीडिया
पाकिस्तानी मीडिया में सीमा की मेंटल हेल्थ को लेकर लगातार बयानबाजी हो रही है, हालांकि वहां के काफी लोग सीमा हैदर के भारत जाने से बहुत ज्यादा नाराज भी है और वो भी उसकी आलोचना करने से बाज नहीं आ रहे हैं। फिलहाल सीमा हैदर के बारे में जांच जारी है, देखते हैं कि सीमा को वापस पाकिस्तान भेजा जाता है या फिर सच में सीमा अपने प्रेमी सचिन के साथ भारत में रहकर जिंदगी गुजार पाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications