Seema Haider Missing: सीमा हैदर और सचिन मीणा लापता! जानिए क्या है सच?
Seema Haider-Sachin Meena Lapata hai: पाकिस्तानी सीमा हैदर आज घर-घर में चर्चित हो गई हैं, उनकी प्रेम कहानी भारत-पाक दोनों देशों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर 'पाकिस्तानी भाभी', 'घुसपैठिया' 'जासूस' जैसे नामों से संबोधित की जाने वाली सीमा हैदर और उनके प्रेमी सचिन मीणा के बारे में खबर आ रही है कि वो पिछले 24 घंटे से लापता है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि दोनों जानबूझकर किसी खास वजह से गायब हुए हैं।

वैसे आपको बता दें कि फिलहाल दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। दरअसल सीमा हैदर को लेकर बहुत सारे सवाल किए जा रहे हैं, कोई उन्हें 'पाकिस्तानी SPY' कह रहा है तो कई कह रहा है कि' वो खास मकसद से इंडिया आई है',इसी कारण सीमा ने दो दिन पहले सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और अब वो सचिन समेत लापता हैं।
घर के दरवाजे पर एक रजिस्टर टांगा
उनके घरवाले भी लगातार सवालों से परेशान हो गए हैं और उन्होंने अपने घर के दरवाजे पर एक रजिस्टर टांग दिया है, जिसमें एंट्री करने वाले लोग ही सीमा-सचिन से मिल पा रहे हैं।
'पबजी' वाली प्रेम कहानी से लोग हैरान
आपको बता दें कि 'पबजी' गेम से शुरू हुई सचिन-सीमा की प्रेम कहानी ने सबको हैरान कर दिया है। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम के जरिए हुई और फिर दोनों में मोहब्बत हुई और इसके बाद दोनों को लगा कि अब एक-दूसरे के बिना जीना संभव नहीं।
चार बच्चों की मां हैं पाकिस्तानी सीमा हैदर
सीमा हैदर पहले से शादी शुदा हैं और चार बच्चों की मां हैं। सीमा और सचिन इसी साल के मार्च महीने नेपाल में मिले और फिर दोनो ने वहां शादी कर ली। सीमा ने कहा कि 'उन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर पशुपतिनाथ में शादी की थी, हालांकि हिंदू बनने के लिए सचिन ने उनसे कुछ नहीं कहा था, ये उनका फैसला है।'
चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई सीमा
इसके बाद वो चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत आई और पिछले दो महीने से नोएडा के एक घर में किराए पर रह रही थीं। पुलिस को जब इसकी भनक लगी तब जाकर दोनों की प्रेम कहानी दुनिया के सामने आई।
सचिन मीणा के प्यार में पागल सीमा हैदर
आपको बता दें कि सीमा ने सचिन के लिए धर्म, अपना खान-पान सब बदल दिया है और कहा है कि 'वो मर जाएंगी लेकिन वापस पाकिस्तान नहीं जाएगी। अगर वो वहां वापस लौटी तो उन्हें मार दिया जाएगा।'
ये प्रेम कहानी अब आगे क्या मोड़ लेगी?
इस प्रेम कहानी से जुड़े कई किस्से लोगों के सामने आ चुके हैं, देखते हैं कि पबजी वाली ये प्रेम कहानी अब आगे क्या मोड़ लेती है?
मोहब्बत की कोई हद नहीं होती-अनिल शर्मा
तो वहीं इस प्रेम कहानी पर दिलचस्प टिप्पणी फिल्म 'गदर 'के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने की है। aajtak dot in से बात करते हुए कहा कि 'देखिए प्रेम की कोई सीमा नहीं होती और मोहब्बत की कोई हद नहीं होती है। मेरी फिल्म 'गदर' की कहानी इसी पर तो आधारित है।'
'सीमा हैदर में असली तारा सिंह नजर आता है'
'इसलिए मुझे तो सीमा हैदर में असली तारा सिंह नजर आता है, मेरे हिसाब से वो गदर के 'तारा सिंह' का फीमेल वर्जन हैं, उसका तो स्वागत होना चाहिए , जिसने अपने प्यार के खातिर देश, धर्म सब छोड़ दिया और बिना जान की परवाह किए अपने प्यार के लिए यहां तक आ गई।'
'इस प्यार की उम्र काफी लंबी हो'
डायरेक्टर ने आगे कहा कि 'जिस लड़के से वो प्यार करती है, वो भी उस लड़की को बच्चों समेत स्वीकार करने को तैयार है, ये अपने आप में बहुत बड़ी बात है, इसके लिए तो उन दोनों का स्वागत होना चाहिए। मैं बस दोनों के सुखी जीवन की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि ये प्रेम केवल चार दिन की चांदनी वाला प्रेम ना हो और इस प्यार की उम्र काफी लंबी हो।'
पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी लड़के के प्रेम कहानी
मालूम हो कि अनिल शर्मा निर्देशित फिल्म 'गदर' एक पाकिस्तानी लड़की और हिंदुस्तानी लड़के के प्रेम कहानी थी। 22 साल पहले आई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था।
'गदर 2' का बेसब्री से इंतजार
अनिल शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। अब इस फिल्म का सीक्वल यानी कि 'गदर 2' 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications