नशे में टल्ली दूल्हा ने किया उत्पात, दुल्हन ने शादी से इनकार कर पहुंचाया सलाखों के पीछे
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में शराब पीकर दूल्हे ने बारात में जमकर हंगामा किया। दूल्हा शराब पीकर बारात लेकर पहुंचा जिसके बाद दुल्हन के परिवारवालों से मारपीट की गई। वहीं शराब के नशे में टल्ली दूल्हे को देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। मामला बारादरी थाना क्षेत्र के कटरा चांद खां का है।

दूल्हे को नहीं था होश
शेरवानी पहने हुए शादी में पहुंचा दूल्हा शराब के नशे में टल्ली था। इतनी ज्यादा शराब पी रखी था कि बिल्कुल भी होश नहीं था। वह बार-बार लोगों से गाली-गलौज कर रहा थाऔर दुल्हन के परिवार वालों से मारपीट कर रहा था। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया और दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए दूल्हे को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं बारात को बैरंग लौटना पड़ा और दूल्हा सलाखों के पीछे पहुंच गया।

दुल्हन ने कहा, अभी ये हाल है तो उम्रभर क्या करता?
दुल्हन का आरोप है कि दूल्हा बहुत ज्यादा शराब पिए हुए था जिस वजह से उसने शादी से इनकार कर दिया। उसका कहना है कि क्योंकि युवक शादी वाले दिन ही शराब के नशे में टल्ली है तो वह जिंदगीभर साथ कैसे निभा पाएगा। बारादरी थाने में मौजूद दूल्हे का कहना है कि उसे कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दुल्हन के घरवालों ने दी जिस वजह से उसे नशा हो गया। उसका कहना है कि वह शराब पीकर बारात लेकर नहीं गया था, ना ही उसने दहेज की मांग की थी। दूल्हे के भाई का भी कहना है कि वह तो शादी करना चाहते हैं लेकिन लड़की के घरवालों ने उनके साथ बदसलूकी की मारपीट की।

दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई
इस मामले में एसपी क्राइम का कहना है कि उन्होंने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि दूल्हा शराब के नशे में टल्ली था जिस वजह से दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। बारादरी थाने में दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दूल्हे और दूल्हे के पिता को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications