सिक्योरिटी गार्ड ही बना रहे थे स्टूडेंटस को नशे का आदी, बेचते थे गांजा

नोएडा। ग्रेटर नोएडा की अमेठी यूनिवर्सिटी में तैनात दो सिक्योरटी गार्ड ही यूनिवर्सिटी के छात्रों को गांजा बेच कर उन्हें नशे का आदी बना रहे थे। पुलिस ने एक गार्ड को गिरफ्तार कर उसके पास से एक किलो गांजा बरामद करने का दावा किया है। यूनिवर्सिटी के छात्रों को मोटी रकम लेकर यह गांजा सिक्योरिटी गार्ड बेचा जा रहा था।

security guard used to sell weed to students in greater noida

पुलिस को मिल रही थी नशे के कारोबार की सूचना
पु
लिस के मुताबिक कुछ दिनों से इस संबंध में सूचना मिल रही थी कि यूनवर्सिटी के छात्रों को कुछ लोग अवैध रूप से गांजा बेचकर उन्हें नशे का आदी बना रहे हैं। इस सूचना पर काम करते हुए जब पुलिस ने अपना जाल बिछाया तो पता चला कि यूनिवर्सिटी के ही दो सिक्योरिटी गार्ड ही इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ग्रेटर नॉएडा नॉलिज पार्क थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अपना जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

काफी दिनों से कर रहे थे कारोबार
थाना प्रभारी अरविन्द पाठक के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उन्हें यह गांजा कहां से सप्लाई हो रहा था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि दोनों काफी दिनों से इस काम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम नवीन और संतोष बताए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+