Sealdah - Ballia Express: सियालदह-बलिया एक्सप्रेस सहित बदला इन ट्रेनों का मार्ग, देखें डिटेल

Sealdah - Ballia Express NER Gorakhpur News Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के अण्डाल जं. स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं रि-शिड्यूलिंग निम्नवत किया जायेगा।


मार्ग परिवर्तन-

- सियालदह से 24 अगस्त, 2025 को चलने वाली 13105 सियालदह-बलिया एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग बर्द्धमान-आसनसोल-
झाझा-किऊल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग खाना जं.-रामपुरहाट-गुमानी-किऊल के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के
फलस्वरूप यह गाड़ी पानागढ़, दुर्गापुर, अण्डाल जं., आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, सिमुलतला, झाझा, गिद्धौर, जमुई एवं मननपुर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

train

- बलिया से 24 अगस्त, 2025 को चलने वाली 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग किऊल-झाझा-
आसनसोल-अण्डाल जं.-खाना जं. के स्थान पर परिवर्तित मार्ग किऊल-गुमानी-रामपुरहाट-खाना जं. के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग
परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी मननपुर, जमुई, गिद्धौर, झाझा, सिमुलतला, जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल, अण्डाल जं., दुर्गापुर एवं पानागढ़ स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।

रि-शिड्यूलिंग-
- लालकुआँ से 23 अगस्त, 2025 को चलने वाली 12354 लालकुआँ-हावड़ा एक्सप्रेस लालकुआँ से 70 मिनट रि-शिड्यूल कर चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+