यूपी की लेडी एसडीएम बनी लेडी सिंघम, देखिए एक्शन का वीडियो
हरदोई के सवाजपुर तहसील में भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान में एसडीएम वंदना त्रिवेदी एक अलग ही तेवर में नजर आईं।
हरदोई। उत्तर प्रदेश में भू-माफियाओं पर लगाम कसी जा रही है और उनको चिन्हित कर जमीन को खाली कराया जा रहा है। हरदोई के सवाजपुर तहसील में एसडीएम वंदना त्रिवेदी लेडी सिंघम के रूम में नजर आईं और अवैध रुप से कब्जा करनेवालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसडीएम वंदना त्रिवेदी जी ने तहसीलदार को भी जमकर फटकार लगाई।

मामला सवाजपुर तहसील के हरपालपुर का है। यहां एंटी भू माफिया टास्क फोर्स की टीम ने एसडीएम वंदना त्रिवेदी की अगुवाई में चतरखा गांव पहुंची टीम ने ग्राम समाज की जमीन पर किया गया अतिक्रमण हटवाया।
इसके बाद एसडीएम ने इक नवरा गांव में तालाब पर किए गए अतिक्रमण की जांच की। उन्होंने अतिक्रमण कर बनाए गए मकान गिरवाने के निर्देश दे दिए। पुलिस की मौजूदगी में गांव में खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर किए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया।
एसडीएम वंदना त्रिवेदी ने बताया कि खलिहान की जमीन पर गांव के ही राजीव संदीप सिमरत खूब लाल व अन्य लोगों ने कब्जा कर रखा था और उसी पर मकान बनवा रखा था। ऐसे में वंदना त्रिवेदी लेडी सिंघम बनकर गांव में पुलिस बल के साथ सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटवाती हुई नजर आईं।












Click it and Unblock the Notifications