खा गए न धोखा: एसडीएम ज्योति मौर्य नहीं है यह महिला, सामने आई इस वीडियो की सच्चाई
sdm Jyoti Maurya: कुछ दिनों से हर मीडिया में ज्योति मौर्य के नाम से एक वीडियो चलाया जा रहा था जिसमें दिखाया जा रहा था कि एक महिला अपने पति के सामने अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। महिला अपने पति के माता और पिता के लिए भी अपमानजनक शब्द का प्रयोग कर रही है। कई जगह महिला ने जातिसूचक शब्द का भी प्रयोग किया है। लेकिन अब इस वीडियो की सच्चाई का पता चल गया है।
वीडियो में महिला का चेहरा और ज्योति मौर्य का चेहरा बिल्कुल अलग (sdm jyoti maurya video)
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि इस महिला का चेहरा और एसडीएम ज्योति मौर्य (sdm Jyoti Maurya) के चेहरे में काफी फर्क है। दोनों बिल्कुल अलग दिख रही हैं। चेहरे का बनावट से भी साफ पता चल रहा है कि यह महिला ज्योति मौर्य नहीं है। दूसरी बात यह कि महिला अपने पति के पिता को सफाई वाला बता रही है जबकि आलोक मौर्य के पिता रिटायर्ड टीचर हैं। सबसे बड़ी झूठ वीडियो की यहीं पकड़ी गई है। फिर वह महिला अपने पिता को जमिंदार बता रही है जबकि ज्योति मौर्य के पिता आटा चक्की चलाते हैं। यहां भी एक झूठ पकड़ी गई।

मीडिया में इस वीडियो को ज्योति मौर्य के नाम से चलाया जा रहा था (sdm jyoti maurya viral video)
मीडिया में इस वीडियो को ज्योति मौर्य (sdm jyoti maurya) के नाम से चलाया गया जो कि बिल्कुल गलत था। ज्योति मौर्य ने खुद इस वीडियो को फेक बताया है और सोशल मीडिया की बातों पर ध्यान नहीं देने को कहा है। यहां तक कि आलोक मौर्य भी इस वीडियो को फेक बता चुके हैं।
नीचे देखें video
सफाईकर्मी पति के दम पर बनीं अफसर, फिर उसी को दे दिया धोखा,पति के साथ बातचीत का ऑडियो वायरल...#breakingnews #LatestVideo #Trending #PCSofficer #JyotiMaurya #AlokMaurya #sdm #bareilly #Prayagraj#sdm pic.twitter.com/KMSJPH1rVy
— Nitin Bankar (@nitinbankar9) July 1, 2023
आखिर चर्चा में क्यों है एसडीएम ज्योति मौर्य?
बता दें कि एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya)पर पति को धोखा देने का आरोप लगा है। पति आलोक मौर्य के मुताबिक उन्होंने पत्नी को PCS की तैयारी कराने के लिए प्रयागराज भेजा। जहां उन्होंने पूरी मेहनत से तैयारी की इसके बाद उनका पीसीएस क्लियर हो गया और 16 वीं रैंक भी पाईं। ज्योति मौर्य का महिलाओं में तीसरा रैंक था जो कि हमारे परिवार के लिए गर्व की बात थी। पति आलोक मौर्य ने कहा कि 2020 तक सब कुछ सही चल रहा था लेकिन 2020 के बाद एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) कुछ कटी कटी सी रहने लगी। फिर मुझे शक होने लगा कि कुछ गड़बड़ है। फिर एक दिन में 2022 में मैंने होटल में उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया तो फिर पूछा ज्योति यह क्या चल रहा है। इसपर उन्होंने जवाब दिया कि यह मनीष दुबे है और मैं इनसे बहुत प्यार करती हूं।












Click it and Unblock the Notifications