SDM ज्योति मौर्य की बात अब सच लग रही! अब जेठानी ने भी अपने पति को छोड़ा और दर्ज कराया मुकदमा
SDM Jyoti Maurya Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में पीसीएस अफसर एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य का विवाद अब भी थमा नहीं है। ज्योति और आलोक केस में अब एक और नया मोड़ आ गया है।
ये मामला ज्योति मौर्य के ससुराल यानी आलोक मौर्य के घर से जुड़ा है। अब ज्योति मौर्य की जेठानी ने अपने पति के ऊपर दहेज का मामला दर्ज करवाया है। इससे पहले ज्योति मौर्य ने भी अपने पति आलोक और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज और उत्पीड़न का केस दर्ज करवा चुकी हैं।

न्यूज 18 में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कि ज्योति मौर्य की जेठानी सुभ्रा मौर्य प्रयागराज के मऊआइमा में सरकारी स्कूल में शिक्षिका हैं। फतेहपुर की रहने वाली सुभ्रा की शादी 2009 में आजमगढ़ के विनोद मौर्य से हुई थी। द प्रयागराज में जीएसटी कार्यालय में बतौर स्टेनोग्राफर कार्यरत हैं।
कार और डायमंड रिंग मांगते हैं दहेज में
13 जुलाई 2023 को थाने में एफआईआर दर्ज करवाते हुए सुभ्रा मौर्य ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके पति विनोद और ससुराल वाले लोग दहेज में कार और डायमंड रिंग मांग रहे हैं। इतना ही नहीं घर में एसी लगाने और गहने खरीदने की बात भी कही जाती है।
सैलरी मिलते ही छीन लेते हैं ATM कार्ड
सुभ्रा मौर्य ने आगे यह भी बताया है कि जैसे ही उनको सैलरी मिलती है, उनके पति एटीएम कार्ड छीन लेते हैं। इस पूरे मामेल पर धूमनगंज थाने के क्टर राजेश मौर्य ने कहा कि यह एक पारिवारिक मामला है। महिला ने पति और ससुराल के लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं पूरे मामले पर सुभ्रा मौर्य के पति विनोद ने कहा है कि ये हमारे परिवार का और निजी मामला है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात
इस खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने लिखा है कि अब जेठानी के आरोपों को सुन कर लगता है कि ज्योति मौर्य की दहेत और प्रताड़ित करने वाली बात सही है। कई यूजर्स ने इस मुद्दे पर अपने विचार रखे हैं।
बता दें कि ज्योति और आलोक का केस कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने आलोक से तलाक की याचिका कोर्ट में लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications