'मेंटल टॉर्चर बर्दाश्त नहीं करूंगी, जो चल रहा है, उससे मतलब नहीं', SDM ज्योति मौर्य ने पति पर अब क्या कहा?

SDM Jyoti Maurya News Update: उत्तर प्रदेश के बरेली में एसडीएम के पद पर तैनात पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य इन दिनों अपने पति आलोक वर्मा के साथ चल रहे विवादों को लेकर चर्चाओं में हैं।

अब एसडीएम ज्योति मौर्य ने अपने पति आलोक के साथ चल रहे विवादों पर अपना पक्ष रखा है। ज्योति मौर्य ने कहा है कि यह पूरा मामला पारिवारिक विवाद का है और इस मामले को वह मैट्रोमोनियल कोर्ट में देखेंगी।

SDM Jyoti Maurya

न्यूज 18 के मुताबिक ज्योति मौर्य ने कहा, ''मैं 'मेंटल टॉर्चर बर्दाश्त नहीं करूंगी। मुझे मेंटल टॉर्चर जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है, जो बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है मुझे। मैं इस मामले पर सफाई देने की भी जरूरत नहीं समझती हूं। मुझे किसी को कोई सफाई देने की जरूरत नहीं है।''

ज्योति मौर्य बोलीं- सोशल मीडिया वालों की परवाह नहीं...

ज्योति मौर्य ने कहा, 'ये किसी दो अधिकारी या दो कर्मचारी के बीच का विवाद नहीं है। ये पूरी तरह से पारिवारिक और निजी विवाद है। इस पूरे मामले पर लोग सोशल मीडिया पर क्या लिख रहे हैं या क्या बोल रहे हैं, इस बात से मुझे कोई मतलब नहीं है। मैं कोर्ट में अपना पक्ष रखूंगी।''

ज्योति मौर्य बोलीं- ये एक पति-पत्नी के बीच का मामला है...

ज्योति मौर्य ने आगे कहा, ''लोगों को ये बात नहीं समझ आ रही है कि ये एक पति और पत्नी के बीच का मामला है। ये बात लोगों को समझनी चाहिए। मेरे पति एक सफाई कर्मी हैं, इस बात से मुझे कोई दिक्कत नहीं है। दो बच्चियों के पैदा होने के बाद भी, उन्होंने इस विवाद को लेकर जो कहा है, वो बिल्कुल सच नहीं है।''

ज्योति मौर्य ने कहा, ''मेरे पति ने झूठ बोलकर शादी की, या जो भी कहा, ये बात अब बिल्कुल मायने नहीं रखती है। हमारा मामला कोर्ट में चल रहा है और मुझे जो कुछ भी कहना है, मैं कोर्ट में ही जाकर कहूंगी।''

अपने अफेयर पर क्या बोलीं SDM ज्योति मौर्य

किसी अन्य व्यक्ति से संबंधों पर SDM ज्योति मौर्य ने कहा, ''ये मेरा निजी मामला है। इसके बारे में मैं किसी और को क्यों बताऊं...? आपको लोगों के घर में झांक कर क्यों देखना है कि क्या हो रहा है। पति-पत्नी कैसे रहते हैं, इसके बारे में लोगों को इतनी दिलचस्पी क्यों है? हमारे रिश्ते पहले से खराब थे...इसलिए तो कोर्ट में गए हैं। क्या पति-पत्नी के बीच तलाक का क्या यह पहला मामला है?''

पढ़ाई में मदद को लेकर क्या बोलीं SDM ज्योति मौर्य

SDM ज्योति मौर्य ने कहा, ''अगर आप एक रिश्ते में हैं या फिर पति-पत्नी हैं तो लोग एक-दुसरे की मदद करते हैं। मदद करने का मतलब ये नहीं होता कि आप हमेशा उसे बारे में सुनाएंगे।'' ज्योति मौर्य ने तंज कसते हुए कहा, ''आलोक तो ऐसे बात कर रहे हैं, जैसे बचपन से उन्होंने मुझे पाला-पोसा है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+