SDM Jyoti Maurya Row: बेवफा ज्योति! के बीच क्यों याद आईं IAS अनु कुमारी? क्या है उनकी कहानी?

IAS officer Anu Kumari story: इस वक्त सोशल मीडिया पर SDM ज्योति और उनके पति आलोक कुमार मौर्या की स्टोरी चर्चा के केंद्र में हैं। 'पति-पत्नी और वो' की इस कहानी के बाद बहुत सारी खबरें ऐसी भी सामने आई है जिसमें अपने पत्नियों के पढ़ाने वाले पतियों को अब अपनी पत्नी की बेवफाई का डर सता रहा है।

IAS officer Anu Kumari

कुछ जगहों से तो पति ने अपनी पत्नी की कोचिंग भी बंद करवा दी है क्योंकि उसे डर हो गया है कि कहीं उनकी बीवी भी अफसर बनने के बाद उन्हें छोड़ ना दें।

'लेकिन सब बेवफा नहीं होते'

लेकिन आपको बता दें कि सब लोग एक जैसी सोच नहीं रखते हैं। ज्योति-आलोक के झगड़े के बीच सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो कि IAS अनु कुमारी को याद कर रहे हैं और उनका उदाहरण दे रहे हैं और कह रहे हैं कि 'सब बेवफा नहीं होते' और 'ना ही सब एक जैसे होते हैं'।

'नौकरी मिलते ही इसके तेवर बदल गए'

आपको बता दें कि बरेली के एक शुगर मिल में ज्योति जीएम के पद पर आसीन हैं। उनके पति आलोक मौर्या ने उनपर बेवफाई का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने ही ज्योति को पढ़ाया-लिखाया, जिसकी वजह से ही वो एसडीएम बन पाई है लेकिन नौकरी मिलते ही इसके तेवर बदल गए और अब वो उसे छोड़ना चाहती है।

होमगार्ड के कमांडेंट के प्रेम में गिरफ्तार ज्योति!

और जब मैंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने मुझे जान से मारने की धमकी दे डाली। आलोक का कहना है कि इन दिनों वो नोएडा में तैनात होमगार्ड के कमांडेंट मनीष दुबे के प्रेम में गिरफ्तार हैं और इसी वजह से वो अब मुझसे छुटकारा चाहती है, जबकि ज्योति ने इन सारी बातों को गलत ठहराया है।

कौन सच्चा है और कौन झूठा?

अब ज्योति और आलोक का मामला आगे कौन सा मोड़ लेगा ? दोनों में कौन सच्चा है और कौन झूठा? क्या ज्योति का नोएडा में तैनात होमगार्ड के कमांडेंट से अफेयर चल रहा है? या फिर उन्होंने सच में करोड़ों की रिश्वत ली है? इस बारे में पता तो आने वाले वक्त में चल जाएगा, फिलहाल ज्योति ने कहा है कि 'उसने आलोक से तलाक लेने की अर्जी कोर्ट में डाली हुई है, वो वहीं सारे सवालों का जवाब वहीं देंगी'।

लोगों को याद आई IAS अनु कुमारी

लेकिन इसी बीच सबको हरियाणा की वो IAS अनु कुमारी याद आ रही हैं, जिन्होंने आईएएस बनने के बाद ना तो अपना घर छोड़ा, ना पति और ना ही बच्चा, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से आज अपने पूरे परिवार का सीना गर्व से चौड़ कर दिया है।

पति के सहयोग से हुआ सपना पूरा

आपको बता दें कि IAS अनु कुमारी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं और उनकी शादी साल 2012 में बिजनेसमैन वरुण दहिया से हुई थी। जिस वक्त उनकी शादी हुई उस वक्त वो ICICI बैंक में जॉब कर रही थी और मुंबई में रहती थीं लेकिन शादी के बाद उन्होंने ट्रांसफर ले लिया था और गुरुग्राम में रहने लगी थीं।

UPSC की तैयारी के लिए बेटे से रहीं दूर

जिंदगी की गाड़ी आराम से चल रही थी और इसी बीच अनु एक बेटे की मां भी बनी लेकिन अनु के बचपन का सपना था सिविल सेवा में जाने का, शादी से पहले वो इसे पूरा नहीं पाई थीं लेकिन मन ही मन उन्हें इस बात का अफसोस होता था। उनकी मनोस्थिति को उनके पति ने समझा और फिर वो हुआ जो किसी ने सही सोचा था।

दूसरे लोग और रिश्तेदारों के ताने भी सहे

अपने पति और परिवार के सपोर्ट और प्रोत्साहन की वजह से अनु ने साल 2016 में बैंक की नौकरी छोड़ी और UPSC की परीक्षा देने का फैसला किया। इसके लिए उन्हें अपने पति और बेटे से दूर भी होना पड़ा लेकिन पति के सहयोग से वो अपने सपने में आगे बढ़ पाईं।

जब जीवनसाथी साथ तब सब आसान

इस दौरान उन्होंने परिवार के दूसरे लोग और रिश्तेदारों के ताने भी सहे लेकिन कहते हैं ना जब जीवनसाथी साथ हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। अनु कुमारी ने पूरी मेहनत से परीक्षा दी और साल 2017 में यूपीएससी परीक्षा पास की और नंबर दो रैंक ( AIR) प्राप्त की, और उनकी पोस्टिंग केरल कैडर में हुई।

निगेटिव चीजें ज्यादा हाईलाइट

सोशल मीडिया पर लोगों ने ये भी लिखा है कि ये समाज की विडंबना है कि यहां निगेटिव चीजें ज्यादा हाईलाइट हो जाती हैं लेकिन सब एक जैसे हों ये तो जरूरी नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+