'प्रेमी' मनीष दुबे के साथ वायरल WhatsApp chats पर SDM ज्योति मौर्य ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
SDM Jyoti Maurya News: उत्तर प्रदेश के बेरली की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य की कहानी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। आलोक मौर्य मीडिया के सामने आकर दावा किया है कि उसकी पत्नी का होमगार्ड में गाजियाबाद जिला कमांडेंट मनीष दुबे (Manish dube) के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।
अपने दावों की पुष्टि के लिए आलोक मौर्य ने अपनी पत्नी और मनीष दुबे की प्राइवेट व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर लीक कर दी। अब इस वायरल चैट पर SDM ज्योति मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है।

इंडिया टुडे के मुताबिक मनीष दुबे के साथ इंटरनेट पर वायरल हुई व्हाट्सएप चैट पर प्रतिक्रिया देते हुए, ज्योति मौर्य ने कहा, ''मेरी प्राइवेट चैट लीक करने के लिए मेरे पति (आलोक मौर्य) के खिलाफ आईटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पहले ही मामला दर्ज किया जा चुका है। पुलिस मामले की जांच करेगी और सबूत जुटाएगी।''
WhatsApp chat में क्या हो रही थी बातें?
व्हाट्सएप चैट पर ज्योति के फोन में मनीष दुबे का नंबर A Acm D के नाम से सेव है। चैट्स में दोनों एक-दूसरे को ''लव यू'' और ''मिस यू'' जैसी बातें कह रहे हैं। दोनों का चैट रोमांटिक है। एक चैट में ज्योति ने अपनी फोटो भी भेजी है। वहीं एक चैट में मनीष ज्योति स्वीट कार्न बोलकर संबोधित कर रहा है।
हालांकि ज्योति मौर्य का ये भी दावा है कि वह व्हाट्सएप चैट पूरी तरह सही नहीं है। उसको एडिट करके वायरल किया गया है। इस चैट को लेकर ज्योति ने आलोक के खिलाफ धूमनगंज पुलिस स्टेशन में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई। ज्योति ने कहा कि मामले की गहन जांच चल रही है और आखिरकार सच्चाई सामने आ जाएगी।
क्या है ज्योति मौर्य और उसके पति की कहानी...?
जून 2023 के आखिर में पत्रकारों के साथ ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य (पेशे से सफाई कर्मी) की बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में आलोक ने ज्योति पर उसे धोखा देने का आरोप लगाया और असफल शादी और अपने बच्चों से नहीं मिल पाने के कारण रोते हुए देखा गया।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पंचायती राज विभाग में 4th ग्रेड कर्मचारी आलोक के मुताबिक उन्होंने 2010 में ज्योति से शादी की। आलोक ने कहा, इन बीते कुछ सालों में उन्होंने अपनी पत्नी की पढ़ाई का खर्च उठाया और यहां तक कि लोन भी लिया ताकि वह कोचिंग जा सके।
2015 में ज्योति सफल हुई और उसे उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा परीक्षा में 16वीं रैंक मिली। इसी साल ज्योति ने दो जुड़वां बेटियों को भी जन्म दिया।
आलोक ने कहा, ''लेकिन कुछ ही सालों में हालात बदल गए। ज्योति सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट बनने के बाद मुझे नीची दृष्टि से देखने लगी। उसी दौरान उसका गाजियाबाद में एक होम गार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ अफेयर शुरू हो गया।

आलोक दावा- ज्योति और मनीष दुबे को रंगे हाथ पकड़ा...
आलोक ने कथित तौर पर ज्योति और मनीष के बीच हुई व्हाट्सएप चैट का हवाला दिया और 2020 में दोनों को "रंगे हाथों" पकड़ने का भी दावा किया। आलोक ने कहा कि उसे अपनी पत्नी के लगातार "आधिकारिक दौरे" पर शक होने के बाद वह उसका पीछा करता हुआ लखनऊ चला गया।
वहां आलोक ने दावा किया कि उसे पता चला है कि उसकी पत्नी मनीष के साथ होटल में रातें बिताती थी। होटल के कमरों की बुकिंग मनीष ने की थी। आलोक ने दावा किया कि उसने ज्योति और मनीष को होटल से निकलते हुए पकड़ लिया था।
आलोक का कहना है कि जब उसने ज्योति से मनीष के बारे में पूछा तो..., ज्योति ने कहा कि मनीष उसका प्रेमी है।












Click it and Unblock the Notifications