शादी से पहले से प्यार में थे एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य, लव कम अरेंज मैरिज हुई थी
SDM Jyoti Maurya Marriage: एसडीएम ज्योति मौर्य और उनके तथाकथित प्रेमी कमांडेंट मनीष दुबे आए दिन मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। दोनों को लेकर रोज कोई न कोई खुलासे हो रहे हैं। इस बीच एसडीएम ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य भी सामने आकर मीडिया में नई नई बाते बता रहे हैं। कुछ ऐसी बातें भी बता रहे हैं जिसे लेकर कई लोग अंजान हैं। दरअसल, आलोक मौर्य ने एक बड़ी बात बताई है कि वह शादी से पहले से एसडीएम ज्योति मौर्य से प्यार में थे।
आलोक मौर्य ने लव कम अरेंज मैरिज की थी (Alok Maurya Marriage)
एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) के पति आलोक मौर्य ने एक निजी चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के साक्षात्कार में बताया कि वह ज्योति मौर्य से शादी से पहले से जानते थे और प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि ज्योति मौर्य के पिता उनके रिश्तेदार के रिश्तेदार लगते हैं। 2008 में ही उनकी पहचान ज्योति मौर्य से हुई थी फिर दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। 2010 में दोनों की शादी लव कम अरैंज मैरिज की गई थी और यह शादी काफी धूमधाम से हुई थी।

परिवार बसाने के लिए आलोक मौर्य माफी मांगने के लिए तैयार
परिवार को बसाने के लिए आलोक मौर्य (Alok Maurya) माफी मांगने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर माफी मांगने से उनका परिवार बस जाता है तो वह माफी मांगने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इस दौरान कमांडेंट मनीष दुबे को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि 2020 में मनीष दुबे ने एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) की लाइफ में एंट्री ली और उनका घर बिगाड़ दिया। 2022 आते-आते मनीष दुबे ने हमारे रिश्ते में जहर बो दिया। इसके बाद से ही हम पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो गए।
ज्योति को कोचिंग छोड़ने जाया करता था: आलोक मौर्य
आलोक मौर्य (Alok Maurya) ने कहा कि ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya) शादी के बाद आगे पढ़ना चाहती थीं। उन्होंने मेरे सामने यह इच्छा रखी और मैंने फौरन हां कह दिया। इसके बाद प्रधान जी से कर्ज लेकर साथ ही पिता जी ने भी कुछ पैसे दिए। उसके बाद हमने ज्योति का नाम प्रयागराज कोचिंग में लिखवा दिया। पुराने दिनों को याद करते हुए आलोक मौर्य ने कहा कि मैं ज्योति मौर्य को कोचिंग छोड़ने जाया करता था। हम दोनों साथ में खाना भी पकाया करते थे। बहुत सारी अच्छी यादें हमारी शादी से जुड़े हैं। हम अंतिम सांस तक अपने परिवार को बचाने के लिए लड़ेंगे। मनीष दुबे को सजा दिलाने तक तो छोड़ेंगे नहीं।












Click it and Unblock the Notifications