Bharat Bandh: मेरठ में कल भी बंद रहेंगे सभी स्कूल

BharatBandh:मेरठ और आगरा में कल बंद रहेंगे स्कूल

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी कानून में बदलाव के फैसले के विरोध में सोमवार को देशभर में हिंसा के मामले सामने के बाद पसरे तनाव को देखते हुए मेरठ प्रशासन ने जिले के सभी स्कूलों में बुधवार को अवकाश रखने का आदेश दिया है। कक्षा एक से कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं को रद्द नहीं किया गया है, बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से ही होंगी। सोमवार को हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई शहरों में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा लागू है। देशभर में कई सौ लोगों की गिरफ्तारियां हुई है। हालात को देखते हुए सोमवार को ज्यादातर शहरों में प्रशासन ने जल्दी ही स्कूल बंद करा दिए गए थे और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, आगरा में प्रशासन ने मंगलवार को भी स्कूल बंद रखने का आदेश दिया था।

schools remain closed tomorrow in Meerut SC ST protection act Bharat Bandh

सोमवार को मेरठ में हिंसा के बाद पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में बसपा के पूर्व विधायक और मेयर पति योगेश वर्मा भी हैं। एसएसपी मेरठ मंजिल सैनी ने बताया कि 200 से ज्यादा लोगों पर एनएसए के तहत केस दर्ज किया गया है। आगरा में भी सोमवार को हिंसा, आगजनी और लाठीचार्ज की घटनाएं सामने आईं।

भारत बंद के आह्वान के बाद सोमवार को देशभर में हिंसा हुई है। सबसे ज्यादा आठ मौतें मध्य प्रदेश में हुई हैं। मध्य प्रदेश से दिनभर पत्थरबाजी, आगजनी और फायरिंग की खबरें आती रहीं। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट पर फैसले के खिलाफ दलित संगठनों के बुलाए भारत बंद ने कई शहरों में हिंसक रूप ले लिया था। मध्य प्रदेश के कई शहरों मे कर्फ्यू भी लगाना पड़ा है। उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में धारा 144 लगी हुई है। ज्यादातर जगहों पर स्कूल-कॉलेज बंद हैं। कई शहरों में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। राजस्थान से मंगलवार को हिंसा की कई खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+