VIDEO: लड़की से कर रहा था बात, मॉनीटर को नहीं आया पसंद और मैडम ने तोड़ दिया हाथ

तीसरे नंबर में जब अभिवनव आया तो लकड़ी के डस्टर से मैडम निधि ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। छात्र टीचर से बोल रहा था की मैडम मेरा हाथ कमजोर है बावजूद इसके टीचर उसे पीटती जा रही थीं।

कानपुर। बच्चों पर टीचरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है, कभी बच्चे टीचरों के खौफ से फिनायल पीकर सुसाइड करने का प्रयास करते हैंl मंगलवार को एक टीचर ने बच्चे को डस्टर से इतना पीटा की उसका हाथ फ्रैक्चर हो गयाl बच्चे का कसूर बस इतना था कि वो अपनी क्लासमेट से बात कर रहा थाl बच्चे ने गार्ड की मदद से परिजनों को सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर को भगा दिया।

School Teacher broke Students hand on a complaint by Monitor

मामला बर्रा थाना क्षेत्र के हेंमत विहार का है जहां एक प्राइवेट टीचर ने 14 साल के छात्र को बड़ी बुरी तरह पीटा। अभिनव रतनलाल नगर में स्टेपिंग स्टोन इंटरमीडिट कॉलेज में आठवीं क्लास का छात्र है। अभिनव ने बताया की स्कूल में सातवां पीरियड चल रहा था। तभी वो अपनी क्लासमेट रिया से बात करने लगा। ये देख क्लास के मॉनिटर ने उन सभी लोगों का नाम नोट कर लिया। इसके बाद जब क्लास में मोरल साइंस की टीचर, निधि आईं तो छात्र की ऐसी पिटाई कर डाली कि बच्चे का हाथ ही टूट गया।

क्लास में आकर टीचर ने एक-एक करके सभी बच्चों को बुलाकर पीटना चालू कर दिया। तीसरे नंबर में जब अभिवनव आया तो लकड़ी के डस्टर से मैडम निधि ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। छात्र टीचर से बोल रहा था की मैडम मेरा हाथ कमजोर है बावजूद इसके टीचर उसे पीटती जा रही थीं। जिससे उसका दांया हाथ, कलाई के पास से टूट गया। छूट्टी होने के बाद अभिनव ने स्कूल के गार्ड थापा से फोन लेकर पिता को सूचना की।

पिता अनूप ने बेटे का हाथ टूटा देख प्रिंसिपल कृष्णा वाधवा से शिकायत की तो प्रिंसिपल ने टीचर निधि को बुलाया तो निधी ने बच्चे को पीटने की बात से इनकार कर दिया। मामला बढ़ता देख प्रिंसिपल ने आरोपी टीचर को स्कूल से भगा दिया। इससे अनूप अपने बच्चे को लेकर डॉक्टर के पास गया, जहां उसके हाथ में प्लास्टर चढ़ाया गया। पिता ने इस घटना की जानकारी गोविंदनगर थाने में लिखित तौर पर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+