यूपी के मैनपुरी में दर्दनाक हादसा, दो हिस्सों में बंटी मासूम छात्रा

मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सड़क पार कर रही छात्रा को एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी। छात्रा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने जटपुरा चौराहा जाम कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों से जाम खत्म करने की अपील की। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद लोग मानें और जाम खत्म किया गया।

school girl death in road accident in mainpuri

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव निवासी मिलाप यादव की 12 वर्षीय पुत्री रजनी सुबह दूध लेकर जा रही थी। तभी जटपुरा चौराहे पर इटावा की तरफ से आ रहे गिट्टी भरे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे रजनी का शरीर बुरी तरह कुचल गया। बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगो की भीड़ जमा जाम हो गई। लोगो ने चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से ग्वालियर बरेली, किशनी मैनपुरी, बिधूना किशनी मार्गो पर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने लोगों से जाम खत्म करने की अपील की। पुलिस के काफी देर तक समझाने के बाद लोग मानें और जाम खत्म किया गया। बता दें कि ट्रक को एलाऊ थाने में पकड़ लिया गया, लेकिन चालक फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+