खुलासा: आरोपी प्रशांत के पहुंचने के एक मिनट के अंदर ही हो गई थी विवेक तिवारी की हत्या
लखनऊ। विवेक तिवारी हत्याकांड की परतें अब धीरे-धीरे खुल रही हैं। घटना कैसे हुई थी इसका एक बार फिर से रिक्रिएशन किया गया। इससे पता चला कि आरोपी प्रशांत के विवेक तिवारी के पास पहुंचने और उन्हें गोली लगने के बीच समय एक मिनट से कम का था। इससे यह बात साबित होती है कि विवेक और प्रशांत के बीच ज्यादा बातचीत नहीं हुई। इस हत्याकांड की जांच अभी तक पूरी नहीं हो पाई। रविवार को दोनों आरोपी से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों को अलग-अलग कमरों में रखकर पूछताछ शुरु की। इस दौरान संदीप खुद को बेकसूर बताकर रोता रहा और अधिकारियों को पूरी घटना की जानकारी दे रहा था।

फिर से हुआ सीन रिक्रिएशन
आखिर घटना की रात क्या हुआ था इस बात को जानने के लिए पुलिस एक बार चश्मदीद सना के साथ घटनास्थल पर रिक्रएशन करा चुकी है। जिसके बाद एक बार फिर घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन कराया जा चुका। विवेक तिवारी की हत्या के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने शनिवार देर रात आरोपी दोनों सिपाहियों के बयानों के आधार पर पूरी घटना का फिर से नाट्य रूपांतरण किया। इस दौरान आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी को जहां घटनास्थल से दूर एक गाड़ी में बिठाए रखा गया, वहीं नाट्य रूपांतरण के दौरान कई नए और चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए।

आरोपी फिर से घटनास्थल पर लाए गए
जिस वक्त वारदात हुई ठीक उसी वक्त सिपाहियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का नाट्य रूपांतरण किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप को लेकर रात 1:50 बजे घटनास्थल एसआईटी की टीम पहुंची। जहां एक बार फिर से उस रात की घटना का नाट्य रुपांतरण दोहराया गया। हालांकि, चश्मदीद गवाह की मदद से इससे पहले भी एक बार सीन रिक्रिएट किया जा चुका है।

पीड़ित कल्पना को मिली नौकरी
कल्पना को मिली नौकरी लखनऊ नगर निगम में कल्पना तिवारी को योगी सरकार के निर्देश पर ओएसडी का पद विशेष तौर पर सृजित कर नौकरी दी गई है। बताया जा रहा है कि कल्पना तिवारी एक-दो दिन में अपने पद पर कार्यभार संभाल लेंगी। नगर निगम में ऑफिस सुपरिटेंडेंट दिनेश वर्मा ने बताया कि कल्पना को 56100 से 177500 रुपए पे बैंड का नियुक्ति पत्र दिया गया है।
ये भी पढ़ें- विवेक के 'कातिल' प्रशांत ने नाट्य रूपांतरण में क्या-क्या बताया? 5 नए चौंकाने वाले खुलासे
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications