SC/ST Act के विरोध की आग पहुंची पीएम की काशी, सवर्णों ने जलाए पीएम के पुतले , बंद कराईं दुकानें

वाराणसी। SC/ST एक्ट के विरोध में आज सवर्ण समुदाय के लोगों ने देशभर में आज भारत बंद बुलाया है। इस बंद का विरोध कर रहे सवर्णों के आंदोलन की आग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी पहुँच चुकी है। विरोध की कड़ी में SC/ST कानून का विरोध करते हुए बीएचयू के पूर्व और वर्तमान छात्रों ने हैदराबाद गेट को मिलकर बंद कर दिया। इतना ही नहीं छात्रों ने हाइवे से कनेक्ट होने वाले कनेक्टिंग मार्ग को जाम भी कर दिया। यही नहीं पुलिस की तैनाती के बावजूद छात्रों ने पीएम मोदी का पूतला भी फूंक दिया। साथ ही सड़क पर टायर भी जलाए।

SC ST act protest in pm modis constituency, people burn the Effigy of Pm modi

इस संबंध में विरोध प्रदर्शन कर रहे पूर्व छात्र राजदीप (किसान संगठन से भी जुड़े है )ने बताया दमनकारी नीतियों के लिए स्वर्णो को आवाज बुलंद करना होगा। 70 प्रतिशत जिसकी आबादी हो कुचला जाए ,अब चुप नहीं बैठना है। उन्होंने बताया कि वे इतने पर ही नहीं रुकेंगे बल्कि दोपहर में एनएच जाम करने की भी योजना है।

एक्ट को लेकर सवर्णों का उग्र प्रदर्शन, बिहार - इलाहाबाद NH पर किया चक्का जाम

SC/ST के खिलाफ भारत बंद लेकर वाराणसी के NH-2 पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर हंगामा कर दिया। इस विरोध में सवर्णों ने NH के बिहार इलाहाबाद मार्ग पर चक्का जाम करते हुए बीच सड़क में रख कर टायर भी जला दिया है। विरोध करने वालो लगतार केंद्र सरकार और एसटी एससी एक्ट के खिलाफ सड़क पर बैठकर जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों के उग्र व्यवहार को देख NH पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+