एनडीए में शामिल हुए ओम प्रकाश राजभर, अमित शाह ने तस्वीर साझा कर किया स्वागत
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर से एनडीए का हाथ थाम लिया है। खुद अमित शाह ने ट्वीट करके ओम प्रकाश राजभर का पार्टी का स्वागत किया है।
अमित शाह ने ओम प्रकाश राजभर के साथ तस्वीर को शेयर करते हुए इस बात की जानकारी ट्विटर पर दी है। अमित शाह ने ट्वीट करके लिखा, ओमप्रकाश राजभर जी से दिल्ली में भेंट हुई और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन में आने का निर्णय लिया है।

अमित शाह ने कहा कि मैं उनका एनडीए परिवार में स्वागत करता हूं। राजभर जी के आने से उत्तर प्रदेश में एनडीए को मजबूती मिलेगी और मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए द्वारा गरीबों व वंचितों के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों को और बल मिलेगा।
भारतीय जनता पार्टी आगामी 2024 का चुनाव मिलकर लड़ने का जो 14 तारीख को दिल्ली में अमित शाह जी से मुलाकात हुई। लगभग एक घंटे विभिन्न बिंदुओं, गरीब, कमजोर, शोषित और वंचितो के उत्थान के मुद्दे पर बातचीत हुई।
Recommended Video
बता दें कि 2022 में राजभर की पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन जिस तरह से चुनाव में सपा को हार का मुह देखना पड़ा था उसके बाद से ही राजभर लगातार अखिलेश यादव पर टिप्पणी कर रहे थे और उन्हें चुनाव में हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे थे।
गौर करने वाली बात है कि 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार में ओम प्रकाश राजभर मंत्री थे, हालांकि बाद में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में शामिल हो गए थे।
राजभर ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वह 2024 का लोकसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अमित शाह से कई मुद्दों पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर प्रदेश में एक बड़ी ताकत को पैदा करेंगे। पीएम मोदी की सोच को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications