काशी विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मी महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते CCTV में हुए कैद
वाराणसी। सावन के शुरू होते ही मंदिर में भक्तों का भारी जनसेलाब उमड़ पड़ा है। वहीं, काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने आने वाली महिला भक्तों के साथ मंदिर परिसर में पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में आप देख सकते है किसी तरह पुरुष पुलिसकर्मी महिला भक्तों को पकड़-पकड़ कर खींच रहे है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में तैनात पुलिसकर्मियों का शिव भक्तों के साथ दुर्व्यवहार मंदिर के गर्भगृह में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। दरसअल मंदिर प्रशासन ने ऑनलाइन दर्शन के लिए देश के कोने-कोने में बैठे बाबा के भक्तों को लिए सीसीटीवी लगता है। जिसमे पूजन के पहले ही कैसे गर्भगृह में तैनात पुलिस वाले महिला और पुरुषों के गर्दन में हाथ जबरदस्ती खिंच कर बाहर निकाल रहे है। यही नहीं महिलाओं को भी पुरूष पुलिसकर्मी बाल पकड़ खीच रहे है जो सीसीटीवी में कैद हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications