इस शिवमंदिर में कर लीजिए शादी, पूरी जिंदगी में नहीं होगा कोई कोई भी विवाद
इलाहाबाद। प्रयागराज के सबसे व्यस्ततम इलाके जीरो रोड पर बाबा हाटकेश्वर महादेव का प्राचीन मंदिर है। इस मंदिर की स्थापना अंग्रेजों के शासनकाल में मानी जाती है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मंदिर परिसर में होने वाली शादियां कभी नहीं टूटती। भौतिक जीवन के साथ सात जन्मों तक विवाह का बंधन बंधा होने का दावा किया जाता है। हालांकि प्रयाग के अन्य शिवालयों की तरह यहां पर शिवलिंग को भक्त छू नहीं सकते हैं। शिवलिंग की अद्भुत पवित्रता बनाए रखने के लिए यहां पर विशेष नियम लागू किए गए है।

साधुओं ने कराई थी प्राण प्रतिष्ठा
बताया जाता है कि आजादी से पहले यहां हिंदुस्तानी व्यापारियों का बाजार लगता था और दूर दराज से लोग यहां पर अपनी जरूरत का सामान खरीदने के लिए आया करते थे। अपनी सुरक्षा व भक्ति को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने प्रयाग के साधु संतों से शिव मंदिर निर्माण की इच्छा प्रकट की। विशेष मुहूर्त में साधु संतों द्वारा विधि विधान से मंत्रोचार के साथ यहां पर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी। यह मंदिर अंदर काफी बड़े परिसर में फैला हुआ है और यहां साफ-सफाई की उच्चतम व्यवस्था की जाती है।

खिड़की से होता है दर्शन
हाटकेश्वर महादेव मंदिर में कड़े नियम के चलते भक्त खिड़की भगवान शंकर के दर्शन करते हैं। मंदिर के नियम के अनुसार मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए इस मंदिर में किसी को भी शिवलिंग के समीप बैठकर पूजन अर्चन करने की अनुमति नहीं है। लोगों का ऐसा विश्वास है कि जो भी बाबा हाटकेश्वर महादेव के चरणों में सिर झुकाता है वह कभी खाली हाथ नहीं जाता है।












Click it and Unblock the Notifications