स्टेज पर ठुमके लगा रही थीं सपना चौधरी, तभी हुआ कुछ ऐसा कि...
Recommended Video

गाजियाबाद। अपने डांस को लेकर हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में मशहूर हो चुकीं रागिनी गायक सपना चौधरी रविवार को गाजियाबाद में जब स्टेज पर आईं तो लोग उनके ठुमके देखने के लिए बेकाबू हो गए। वो कुछ देर ही नाच सकीं वो भी लाठियों के साए में और फिर कार्यक्रम बीच में छोड़ना पड़ा। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में कुछ लोगों को हल्की चोंटें आई हैं। आपको बता दें कि सपना चौधरी के कार्यक्रम में बवाल की खबरें अकसर आती रहती हैं।

सपना चौधरी को पास से देखना चाहते थे लोग
सपना चौधरी का कार्यक्रम गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में महामाया देवी मंदिर के पास था। सपना जब स्टेज पर आईं तो उन्हें देखने पहुंचे सैकड़ों प्रशंसक बेकाबू हो गए। मंच तक पहुंचने की होड़ में भीड़ ने बेरीकेडिंग तोड़ दी।

पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
प्रशंसकों को काबू में करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो भीड़ काबू में आई। मामला इस कदर बढ़ गया तो पीएसी को बुलाना पड़ा। हालांकि पुलिस लाठीचार्ज की बात से इंकार कर रही है। थोड़ी देर बाद भीड़ जब फिर बेकाबू हुई तो सपना चौधरी को बीच में ही कार्यक्रम खत्म करना पड़ा।

कुछ दिन पहले भी हुआ था बवाल
सपना चौधरी के कार्यक्रम में पिछले महीने भी बवाल हुआ था। कार्यक्रम राजस्थान में था। कार्यक्रम में एंट्री नहीं मिलने पर भीड़ उग्र हो गई थी और पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी थी। भीड़ ने कई गाडि़यों को भी आग के हवाले कर दिया था। इस उपद्रव में एक डीसीपी को चोट आई थी।












Click it and Unblock the Notifications