UP NEWS: विधानसभा में Akhilesh Yadav ने सरकार पर जमकर साधा निशाना, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया यह जवाब
UP Vidhan Sabha Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के दूसरे दिन सपा सुप्रीमो और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान अखिलेश यादव ने कई मुद्दों को विधानसभा में उठाया। योगी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा सुप्रीमो के प्रश्नों का जमकर पलटवार किया।
डेंगू बिमारी को लेकर क्या है सरकार की तैयारी अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डेंगू बिमारी पर सरकार का कोई ध्यान व नियंत्रण नहीं है। यह बिमारी लाइलाज नहीं है। लेकिन पूरे प्रदेश में भारी संख्या में मरीज इस बिमारी से पीड़ित हैं। योगी सरकार को सामने आकर यह बताना चाहिए कि इसके लिए क्या तैयारी है।

आमजन को नहीं मिल रहीं इलाज की सुविधाएं
अखिलेश यादव ने बीजेपी के पूर्व सांसद भैरो नाथ मिश्रा के बेटे की उपचार के अभाव में हुई मौत मामले को संज्ञान लेते हुए कहा कि सांसद के बेटे को अस्पताल में इलाज नहीं मिल पाया। जब विशिष्ट लोगों के साथ स्वास्थ्य विभाग से जुडे लोगों का यह हाल है तो आम नागरिकों के साथ कैसा होगा। अस्पतालों में बेड तक नहीं मिल रहे। पूरी तरह स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हैं। इस मामले में कमेटी बनाकर जांच की जानी चाहिए।
सरकार को यह बताना चाहिए कि सरकारी अस्पताल में इलाज क्यों नहीं मिल रहा। जो व्यक्ति सरकारी अस्पताल से प्राइवेट में चला गया वहां लाखों खर्च हो गए।
छोटे जिलों में पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था खत्म अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकांश अस्पताल में पर्याप्त इलाज नहीं मिल रहा है। छोटे जिलों में पूरी स्वास्थ्य व्यवस्था खत्म हो गई है। PGI, लोहिया, सिविल अस्पताल में स्थिति खराब है। प्राइवेट अस्पतालों में लूट हो रही है।
छापा मारने से क्या हुआ
अखिलेश ने कहा कि टीमें जगह-जगह छापा मारने का काम करती थीं। इससे क्या हुआ। आपके पहुंचने के 2 घंटे पहले सफाई कर दी जाती थी। सबसे बड़ी बात यह है की सरकार विपक्ष का सामना नहीं करना चाहती है। सत्र का समय इसलिये कम रखा गया की सदन में चर्चा न हो
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिया जवाब सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के विधानसभा में हमले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जमकर जवाब दिया। उन्होंने सपा सुप्रीमो पर व उनकी सरकार की कार्यप्रणालियों पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि
डेंगू गंभीर बीमारी है। स्वास्थ्य महकमा अपनी जिम्मेदारी समझते हुए काम कर रहा है। 2017 से पहले अस्पतालों की क्या स्थिति थी सभी को पता है। सपा के सदस्यों को क्षेत्र के बारे में ज्ञान नहीं है। समाजवादी पार्टी को खाली हो हल्ला करना है। आपकी सरकार में इंसेफेलाइटिस से कितनी मौतें होती थी। हमने टेस्टिंग बनाई है और प्रत्येक जनपद में एलांजा मशीन दी है। हमने डेंगू की जांच का दायरा बढ़ाया है। हमारी सरकार उच्च कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं देने का काम कर रही है।
लोग राजकुमार बने हुए थे
ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को दर्द है हाय हुसैन हम ना हुए। लोकतंत्र में जनता जनार्दन होती है। यह लोग राजकुमार बने बैठे हुए हैं। इनको जनता के दुख दर्द से कोई मतलब नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications