यूपी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी AAP, संजय सिंह बोले- 403 सीटों पर अकेले लड़ेंगी चुनाव

यूपी चुनाव में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेगी AAP, संजय सिंह बोले- 403 सीटों पर अकेले लड़ेंगी चुनाव

लखनऊ, 09 जनवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही सत्ताधारी पार्टी बीजेपी समेत सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। तो वहीं, आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि आम आदमी पार्टी अब किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही, प्रदेश की जनता से एक बार मौका मांगा है।

Recommended Video

    UP Election 2022: 'AAP' यूपी की 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेंगी | Sanjay Singh | वनइंडिया हिंदी
    Sanjay Singh says Aam Aadmi Party will contest the UP assembly elections on 403 seats

    आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने चुनाव प्रचार पर चुनाव आयोग के फैसला का स्वागत किया। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी वर्चुअल रैली के पक्ष में है। कोरोना संकट में वर्चुअल माध्यम से संवाद हो। विपक्ष पर हमलावर होते हुए संजय सिंह ने कहा कि आज बेरोजगारी के कारण बस्ती में व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। भाजपा राज में 3 गुना ज्यादा भ्रष्टाचार बढ़ा है।

    संजय सिंह ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी। यह प्रचार करने का सबसे अच्छा माध्यम है। इसके लिए हर विधानसभा में 20 टीमें बनाई जाएंगी। एक टीम में सिर्फ 5 लोग होंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे भाजपा वाले मुद्रा पर चुनाव लड़ते है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी को मौका मिलेगा तो बेहतर काम होगा। आगे उन्होंने कहा कि सरकार बनेगी तो 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी और शिक्षा और इलाज फ्री मिलेगा। महिलाओं को 1000 रुपए भी मिलेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+