बिजनौर में सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ संजय सिंह ने की रैली, भाजपा पर जमकर बरसे आप सांसद
आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को राम नवमी के अवसर पर और आगामी लोकसभा चुनाव से पहले "आप का राम राज्य" शीर्षक से एक वेबसाइट लॉन्च की। वेबसाइट लॉन्च करने के बाद आप सांसद संजय सिंह उत्तर प्रदेश केब बिजनौर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ चुनावी रैली को संबोधित किया।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भाजपा के घोषणा पत्र को जुमला पत्र बताया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में दो करोड़ नौकरियां लोगों को नौकरी देने का वादा किया था।
इसके साथ ही भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से काला धन लाकर जनता के खातों में 15-15 लाख डालने और महंगाई को खत्म करने की घोषणाएं की थी जिसमें से एक भी वादा भाजपा ने पूरा नहीं किया। जिससे लोगों को बड़ा निराश किया है।
संजय सिंह ने कहा पीएम मोदी ने लोगों के खातों में लाखों रुपये डालने का दावा किया उसकी मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर महिलाओं के पास जमा बचत की धनराशि भी हड़प ली। संजय सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी केवल दबाव की राजनीति से भ्रष्टाचारियों को भाजपा में शामिल करने तक सीमित है।
संजय सिंह ने कहा 15 लाख तो दिए नहीं, उल्टा नोटबंदी कर दी और लोगों से कहा जो पैसा घर पर रखा है वो सब बैंक में जमा करवाओ, यही कालाधन है












Click it and Unblock the Notifications