BJP नेता संगीत सोम का विवादित बयान, 'बाबरी मस्जिद की तरह ना शाहीन बाग बचेगा और ना ही ज्ञानवापी मस्जिद'
मेरठ, मई 11। अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक और फायर ब्रांड नेता नेता संगीत सोम ने एकबार फिर विवादित टिप्पणी की है। संगीत सोम ने वेस्ट यूपी के मेरठ में एक सभा को संबोधित करते हुए वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर कहा है कि ना तो बाबरी मस्जिद बची थी और ना ही ज्ञानवापी मस्जिद बचेगी।
Recommended Video

केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे संगीत सोम
आपको बता दें कि संगीत सोम इस सभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे। केजरीवाल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी सुन लीजिए बाबरी मस्जिद की तरह ना तो शाहीन बाग बचेगा और ज्ञानवापी मस्जिद बचेगी। उन्होंने आगे कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद किसी भी कीमत पर नहीं बचेगी, क्योंकि यह मस्जिद है ही नहीं यह मंदिर हुआ करता था।
'रामलला की तरह ही ज्ञानवापी की हकीकत कुछ और है'
संगीत सोम ने आगे कहा कि अयोध्या में जिस तरह से रामलला के स्थान को छिपाकर वहां मस्जिद बना दी गई, उसी तरह से ज्ञानवापी मस्जिद की जगह भी मंदिर था जिसे मस्जिद का रूप दे दिया गया। संगीत सोम ने कहा कि जैसे अयोध्या में बाबरी मस्जिद को खड़ा किया गया था, उसी तरह वाराणसी में हमारे मंदिरों को गिराकर वहां मस्जिद का निर्माण कराया गया था।
'जो 92 में हुआ वो 22 में होगा'
संगीत सोम ने कहा कि जब कोर्ट के अधिकारियों को ज्ञानवापी मस्जिद में जाने से रोका जाता है तो सवाल खड़े होना लाजमी है और मैं आपको बताता हूं कि ऐसा क्यों किया जा रहा है, क्योंकि जब आप मस्जिद में जाएंगे तो अंदर आपको सात्विक और भगवान की मूर्ति वहां होने के सबूत मिलेंगे, सोचिए अगर यह बात लोगों को बाहर मालूम हो गई तो क्या होगा, वहीं होगा जो 92 में हुआ ता और वहीं 22 में होगा। संगीत सोम ने ज्ञानवापी मस्जिद को भी विध्वंस करने की बात कही।
-
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट -
Trump Policy: ईरान के बाद अब इस 'पड़ोसी' देश पर अटैक करेगा अमेरिका! व्हाइट हाउस से ट्रंप ने दिया खतरनाक संकेत -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
IAS Success Story: परचून के दुकानदार की बेटी IPS से बनी IAS, UPSC में 9वीं रैंक- Astha Jain की कहानी












Click it and Unblock the Notifications