केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने शुरू किया विरोध-प्रदर्शन, टेनी की बर्खास्तगी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैठे

केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों ने शुरू किया विरोध-प्रदर्शन, टेनी की बर्खास्तगी समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैठे

लखीमपुर खीरी, 18 अगस्त: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसान उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में धरने पर बैठ गए है। यह धरना संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज (18 अगस्त) से 72 घंटे के लिए शुरू हुआ है। तो वहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ इस विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पंजाब से हजारों की संख्या में किसान लखीमपुर पहुंच गए है। ऐसा बताया जा रहा है कि किसानों का यह विरोध प्रदर्शन केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी और तिकुनिया हिंसा कांड में जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग को लेकर है।

Samyukt Kisan Morcha to hold protest against the central government over various demands

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत गुट समेत अन्य किसान संगठन संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले आज 18 अगस्त से राजापुर मंडी में लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में 'न्याय' की मांग समेत अभी विभिन्न मांगों के लिए 72 घंटे तक विरोध-प्रदर्शन करने का फैसला किया है। किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था के पूरे इंतजाम किए गए है। बता दें कि किसान केंद्र सरकार से कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन के दौरान अपने खिलाफ दर्ज हुए मामलों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। लगभग साल भर चले विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा भी किसानों की प्रमुख मांग है।

वहीं, फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी कानूनी भी किसान मांग रहे हैं। किसान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की भी मांग कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा है कि संयुक्त किसान मोर्चा के तहत 31 किसान संगठन के लोग यहां पहुंच रहे हैं, जिसमें यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब और हरियाणा के किसान है। यह किसान बसों, ट्रेनों और ट्रैक्टर ट्रॉली से मंडी परिसर पहुंच रहे हैं। बताया कि 21 अगस्त तक यहीं लंगर चलेगा और किसान यहीं डटे रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+