Sambhal Video: संभल में पुलिस ने कुछ इस तरह मनाई होली, CO अनुज चौधरी का दिखा अलग अंदाज
Sambhal Video: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में होली समारोह शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। यहां शाही जामा मस्जिद में रमजान के दूसरे जुमे के अवसर पर शुक्रवार की नमाज भी शांतिपूर्वक अदा की गई। सभी ने सहयोग किया। इससे यह संदेश जाता है कि संभल में शांति बनी हुई है।
इन सबके बाद रविवार, 16 मार्च को संभल सीओ अनुज चौधरी ने साथी पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों संग होली खेला। संभल के एडिशनल एसपी ऑफिस में होली खेली गई जहां सीओ अनुज चौधरी और संभल एसपी श्रीशचंद्र अलग अंदाज में दिखे।

Sambhal Video: अनुज चौधरी ने जमकर लगाए ठुमके
संभल पुलिस पुलिस अधीक्षक (एसपी) केके बिश्नोई और सर्कल ऑफिसर (सीओ) अनुज चौधरी ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ होली मनाते हुए रंग खेला जमकर डांस किया और इसमें सभी पुलिसकर्मी खूब मस्ती करते नजर आएं।
संभल डीएम राजेंद्र पेंसिया न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि, "पिछले 15 दिनों में पुलिस और प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां कीं। 13-14 मार्च को हमारे सभी कर्मियों ने लगभग 14-16 घंटे काम किया। डीएम ने कहा कि यह एक परंपरा है होली खेलने के बाद हमारी सारी थकान दूर हो गई है।
Sambhal Video सीओ चौधरी ने संभाली कमान
बता दें कि सर्किल ऑफिसर अनुज चौधरी ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सुनिश्चित करने के लिए अन्य पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च का नेतृत्व किया। पुलिस के अलावा, अर्धसैनिक बलों ने भी संभल में फ्लैग मार्च किया, जबकि प्रशासन जिले में स्थिति की उचित निगरानी के लिए ड्रोन का उपयोग कर रहा है। संभल में पिछले साल नवंबर में हिंसा हुई थी जिससे वहां पर तनाव का माहौल था।












Click it and Unblock the Notifications