Zia Ur Rehman Barq: सपा सांसद बर्क के घर पकड़ी गई बिजली चोरी, पड़ा छापा, काटा कनेक्शन, दर्ज हुई FIR
Sambhal SP MP: उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की एक टीम पुलिस बल के साथ गुरूवार को संभल के समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर रहमान बर्क के घर पर छापा मारा। टीम ने अभियान के तहत सांसद के घर में बिजली के उपयोग में की जा रही गड़बड़ी की जांच की। जिसके बाद जियाउर रहमान बर्क के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट एक्ट की धारा 135 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और बिजली कनेक्शन काट दिया है।
वहीं जब बिजली विभाग की टीम उनके घर जांच के लिए पहुंची तो सांसद जिया के पिता ने कथित तौर पर बिजली विभाग के कर्मियों को यह कहते हुए धमकी देते हुए कहा "जब हमारी सरकार आएगी तो हम देख लेंगे ।"

सपा सांसद के घर पर पर बिजली विभाग ने लगाए थे स्मार्ट मीटर
बता दें जांच में सांसद के घर पर लगे दो बिजली मीटरों में छेड़छाड़ के सबूत मिले। सपा सांसद के घर में दो बिजली कनेक्शन हैं जिसमें एक सांसद के नाम पर और दूसरा उनके दादा, पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के नाम पर है।
सपा सांसद के घर लगे दो कनेक्शन का महीनों का बिल जीरो
दादा डॉक्टर बर्क के नाम पर जो कनेक्शन था उस पर दिसंबर 2023 से जून 2024 तक का बिजली बिल शून्य आया और वहीं सपा सांसद के नाम पर जो कनेक्शन है उस पर जुलाई से नवंबर 2024 तक का बिजली बिल शून्य आया।
सपा सांसद का बिल बीपीएल से भी कम
बिल की तुलना आस-पास के इलाकों में रहने वाले गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के एक कनेक्शन ने एक किलोवाट के कनेक्शन से की जाए तो उनका अगर उन्होंने 1,693 यूनिट का इस्तेमाल किया, जिससे 12,423 रुपये का बिल आया। वहीं सपा सांसद के घर में दो कनेक्शन का महीनों का बिल शून्य देखकर हर कोई हैरान हो गया।
बिजली विभाग ने लगाए सपा सांसद के घर लगवाए दो स्मार्ट मीटर
सोशल मीडिया के जरिए सपा सांसद के घर का बिजली का बिल वायरल होने के बाद बिजली विभाग एक्शन में आया और बिजली चोरी से निपटने के लिए संभल में बिजली विभाग ने सपा सांसद के घर पर बर्क के घर पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार किलोवाट की कुल क्षमता वाले दो अलग-अलग स्मार्ट मीटर लगाए गए। बिजली विभाग ने सटीक रीडिंग और निगरानी के लिए ये दो स्मार्ट मीटर लगाए।
सपा सांसद के घर का बिजली बिल हुआ वायरल
बता दें सोशल मीडिया पर सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बिल का खुलासा सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट के जरिए हुई। जिसमें दावा किया गया कि सांसद ने अपने दो किलोवाट के कनेक्शन पर एक साल के दौरान केवल 188 यूनिट बिजली का इस्तेमाल किया, जिसके 3,638 रुपये का बिल आया।
जिसमें उनके दादा के नाम पर दो किलोवाट का कनेक्शन हैं जिसमें 1,211 यूनिट खर्च हुई और 10,725 रुपये का बिल आया। हैरान करने वाली बात ये है कि दादा के नाम पर जो बिजली कनेक्शन पर जो कनेक्शन था उसका सात महीने का शून्य बिल था, वहीं वहीं सपा सांसद के नाम पर जो कनेक्शन है उस पर जुलाई से नवंबर 2024 तक का बिजली बिल शून्य दर्ज था।
बिजली चोरी पकड़ने के लिए विभाग चला रही अभियान
यह कार्रवाई बिजली विभाग द्वारा बिजली चोरी पर अंकुश लगाने और राजनीतिक हस्तियों सहित बड़े उपभोक्ताओं के बीच नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। यूपी में पूरे बिजली विभाग के अभियान के दौरान, सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया गया है, जिसमें प्रांतीय सशस्त्र पुलिस बल (पीएसी) और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है, जिसमें सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक महिला दस्ता भी शामिल रहता है।












Click it and Unblock the Notifications