Sambhal News: धरती के नीचे है अथाह दौलत, साधु बाबा ने किया दावा, अब अर्जी देकर खुदाई की तैयारी
Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जनपद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। संभल जनपद में एक साधु बाबा द्वारा दावा किया जा रहा है की धरती के नीचे अकूत खजाना छिपा हुआ है। इसकी खुदाई के लिए उन्होंने एसडीएम को पत्र भी दिया है।
साधु द्वारा यह भी कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा खुद यहां पर खुदाई कराई जाए और जो भी गहने रुपए मिलते हैं सरकार उसे अपने कब्जे में ले ले। साधु के साथ ही रहने वाले उनके अन्य शिष्य भी उनकी बात को सही ठहराते हुए खुदाई करवाने की मांग कर रहे हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला संभल जनपद के गुन्नौर थाना अंतर्गत बाघऊ स्थित खेड़ेश्वर मंदिर का है। बताया जा रहा है कि मंदिर में संत धर्मदास काफी समय से पूजा पाठ करते हैं। संत धर्मदास का दावा है कि एक दिन उन्हें सपने में जमीन के अंदर खजाना होने की जानकारी मिली।
उनका दावा है की जमीन में एक ट्रक खजाना दबा हुआ है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी दावा किया कि इसके लिए उन्होंने दिल्ली से मशीन मंगवाया और दो बार जांच भी कराई। जांच में भी पाया गया की धरती में सोना दबा है।
स्वप्न में खजाना देखने के बाद संत धर्मदास द्वारा वहां पर पूजा पाठ और सभी कर्मकांड पूरे कर लिए गए हैं अब उनके द्वारा एसडीम को पत्र देकर खुदाई करवाने की मांग की गई है। उनका कहना है कि या तो उन्हें खुदाई करवाने की अनुमति दी जाए।
यदि उन्हें खुदाई करने की अनुमति नहीं दी जाती है तो सरकार खुद यहां पर खुदाई करवाए। खुदाई करवाने के बाद जो भी खजाना मिलेगा सरकार उसे अपने कब्जे में ले ले लेकिन एक पद्म भी अंदर है जो संत धर्मदास को चाहिए।
वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि भले ही साधु द्वारा धरती के नीचे सोना दबे होने की बात कही जा रही है लेकिन वहां के रहने वाले ग्रामीण और ग्राम प्रधान इस बात से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि हम लोगों को कोई ऐसी जानकारी नहीं है यदि बाबा द्वारा दावा किया जा रहा है तो इसके बारे में उनका ही पता होगा।
फिलहाल अब इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों के मन में सवाल है कि क्या सरकार द्वारा अब यहां पर खुदाई कराई जाएगी या फिर बाबा के दावे को महज एक अंधविश्वास करार देते हुए छोड़ दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications