'खास आदमी है, इसे बैंक में नौकरी दे दो' लिखा भाजपा विधायक का लेटर हेड वायरल
संभल। संभल लोकसभा क्षेत्र के गुन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव को बदनाम करने के लिए फर्जी लेटर हेड छपवाकर वायरल किया है। लेटर हेड पर लिखा है कि मैं एक अपने एक खास व्यक्ति को आपके पास भेज रहा हूं। उन्हें बैंक में रोजगार देने की कृपा करे। इस पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। विधायक के फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए है।

आपको बता दें कि भाजपा विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव न्यौरा ब्योरा के निवासी है। बुधवार को वायरल हुए विधायक के फर्जी लेटर पर लिखा था। प्रबंधक सिडिकेंट बैंक रजपुरा को लिखे इस पत्र में लिखा है कि मेरे खास व गांव के ही दिनेश कुमार पुत्र नत्थू सिंह को मैं आपके पास भेज रहा हूं। इनको अपने बैंक में योग्यतानुसार नौकरी देने की कृपा करें। इस मामले में विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह फर्जी लेटर हेड है। विरोधी हमारी सरकार को और मुझे बदनाम करने के लिए यह साजिश रच रहे हैं। हैरानी की बात तो यह है कि पत्र पर दिनांक भी नहीं लिखी हुई है। कुछ दिन पूर्व भी भाजपा विधायक का पत्र चर्चाओं में आया था जिसमें उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुलिस अधीक्षक रवि शंकर छवि के तबादले की मांग उठाई थी। एक हफ्ते के बाद पुलिस अधीक्षक का तबादला हो गया था। वह काफी चर्चाओं में रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications