फिल्म पद्मावत के विरोध में खून से लिखी चिट्ठी, रिलीज पर खून की नदियां बहाने की धमकी

संभल। सूबे में पद्मावत फिल्म को लेकर क्षत्रिय समाज के लोगों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। संभल में क्षत्रिय समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। साथ ही अपने खून से एक पत्र लिखकर अपना गुस्सा जताया है और राष्ट्रपति सहित पीएम और सीएम से इस फिल्म को यूपी में रिलीज नहीं कराने की अपील की है।

पूरे देश में हो रहा है जमकर विरोध

पूरे देश में हो रहा है जमकर विरोध

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म पद्मावत का विरोध तो पूरे देश पर चल रहा है कुछ राज्यों में क्षत्रिय समाज के लोगों की मांग और भारत की सभ्यता को देखते हुए फिल्म पर प्रतिबंध भी लगा दिया गया है। मगर यूपी में 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत का संभल के क्षत्रिय समाज के लोगों ने विरोध किया है।

हमारी संस्कृति और सभ्यता को गलत ढंग से दर्शाया गया है- क्षत्रिय समाज

हमारी संस्कृति और सभ्यता को गलत ढंग से दर्शाया गया है- क्षत्रिय समाज

संभल सदर कोतवाली इलाके के मोहल्ला हल्लू सराय जो की पूरी तरह क्षत्रिय समाज के लोगों की लगभग 4000 की आबादी वाला मोहल्ला है, रविवार को क्षत्रिय समाज के लोगों ने संजय लीला भंसाली की 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म पद्मावत का विरोध किया है। उनका कहना है की इस फिल्म में क्षत्रिय समाज के लोगों की संस्कृति और सभ्यता को गलत ढंग से दर्शाया गया है जो हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

खून से पत्र लिखकर पीएम मोदी और सीएम योगी से फिल्म को बैन करने की मांग

खून से पत्र लिखकर पीएम मोदी और सीएम योगी से फिल्म को बैन करने की मांग

लोगों ने माननीय राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है साथ ही अपने खून से पत्र लिखकर पीएम मोदी और सीएम योगी से यूपी में फिल्म को बैन करने की अपील की है और कहा है की आज तो हमने अपना ही खून बहाया है अगर फिल्म यूपी में रिलीज़ हुई तो मजबूरन हमें खून की नदियां भी बहानी पड़ेंगी। ये हमारी चेतावनी नहीं अपील है। अतः सरकार से गुजारिश है की फिल्म पद्मावत को और राज्यों की तरह यूपी में भी बैन किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+