Sambhal Holi News: होली से पहले संभल में 10 से अधिक मस्जिदें तिरपाल से ढकी गईं, प्रशासन का बड़ा एक्शन
Sambhal Holi News: उत्तर प्रदेश के संभल में होली से पहले 10 से अधिक मस्जिदों को तिरपाल से ढंक दिया गया है। प्रशासन ने इसे एहतियाती कदम बताते हुए कहा कि त्योहार के दौरान रंग और भीड़-भाड़ से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि पिछले दो सालों से संभल काफी संवेदनशील रहा है और यहां अक्सर तनावपूर्ण हालात भी बनते रहे हैं।
प्रशासन ने कहा कि धार्मिक स्थलों को सुरक्षित रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है ताकि शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

Sambhal Holi News: पुलिस ने की नागरिकों से शांति बनाने की अपील
- पुलिस ने कहा कि यह एहतियातन कदम उठाया गया है। हमारी आम नागरिकों से अपील है कि होली के त्योहार के साथ ही रमजान का महीना भी है। मिल-जुलकर त्योहारों का आनंद लें।
- होली के मौके पर संभल में पारंपरिक 'चौपाई' जुलूस निकलता है। ऐसे में मस्जिद के दीवारों पर रंग लगने की आशंका थी। पुलिस और प्रशासन ने किसी भी संभावित विवाद को टालने के उद्देश्य से उठाया गया है।
- इन मस्जिदों में संभल की ऐतिहासिक शाही जामा मस्जिग भी शामिल है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय शांति समिति की बैठक में दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं की आपसी सहमति से लिया गया है।
Sambhal News: पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर
संभल के पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि संवेदनशील स्थलों का दौरा किया गया है। 10 से अधिक मस्जिदों को एहतियातन तिरपाल से कवर किया गया है, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाएं आहत न हों। वहीं, एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि जुलूस मार्ग पर पड़ने वाले सभी धार्मिक स्थलों को सहमति के आधार पर सुरक्षित किया जा रहा है। इससे त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
जिले में ड्रोन से निगरानी की जा रही है और पीएसी की तीन कंपनियों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2024 में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुई हिंसा के बाद से प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है।












Click it and Unblock the Notifications