सही मेडिकल रिपोर्ट बनाने के लिए डॉक्टर ने मांगे पैसे, मना किया तो गाली देकर भगाया

संभल। संभल में जिला अस्पताल के डॉक्टर की दबंगई का मामला सामने आया है जहाँ मेडिकल कराने आये तीमरदार से डॉक्टर ने बदसलूकी शुरू कर दी। इतना ही नहीं दबंग डॉक्टर ने मीडिया के सामने ही तीमरदार को गाली भी दे डाली। बता दें कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर चमन प्रकाश इससे पहले भी इसी तरह के कई मामलों चर्चित रह चुका है। मगर सवाल ये है कि जिस तरह से अपनी ड्यूटी को भूलते हुए ये गालीबाज डॉक्टर इस तरह के कारनामे करता रहता है इसको किसका संरक्षण मिला हुआ है और आखिर कब इसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

sambhal doctor demands for money when denied he abuses victim

बता दें कि कुछ दिन पहले थाना असमोली इलाके में दो पक्षों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई थी। मारपीट में पीड़ित लोग एक युवती का जिला अस्पताल में मेडिकल करने आये थे। आरोप है की दूसरे पक्ष से 10000 रुपए लेकर डॉक्टर चमन प्रकाश ने पीड़ित का मेडिकल साधारण दिखा दिया और उसे घर भेज दिया गया। अगले दिन पीड़िता की हालत बिगड़ी तो बाहर रह रहा भाई पीड़ित युवती के साथ जिला अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर से उसका दोबारा मेडिकल करने को कहा। इसी बात को लेकर डॉक्टर उससे भी पैसों की डिमांड करने लगा और मना करने पर पीड़ित के भाई के साथ बदसलूकी करने लगा जिसका विरोध करने पर दबंग डॉक्टर मरीज़ के भाई को मीडिया के सामने ही गलियां देने लगा। इससे पहले भी इसी तरह के कई मामलों में डॉक्टर साहब चर्चित रह चुके हैं मगर सवाल ये है कि जिस तरह से ये अपनी ड्यूटी को भूल गाली-गलौज पर उतर आए हैं, इन्हें किसका संगरक्षण मिला हुआ है और आखिर कब इसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+