संभल: सपा से पांचवी बार चुनाव जीते इकबाल महमूद तो यादवों के गढ़ गुन्नौर में खिला कमल

इकबाल महमूद ने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और जीत दर्ज की तो यादव बाहुल्य गुन्नौर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की न तो चुनावी सभा काम आई और न ही चेचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव प्रचार।

संभल। रिमझिम बरसात के बीच शनिवार को संभल जिले की संभल, चंदौसी, गुन्नौर और असमोली विधानसभा सीटों के चुनाव की मतगणना संपन्न हुई। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई और शुरुआती रुझान में बीजेपी का ग्राफ बढ़ा तो प्रत्या‌शी और समर्थकों में खुशी छा गई। कई चरणों तक संभल, असमोली और चंदौसी सीट पर भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर रही।

सपा के महमूद का फिर बुलंद इकबाल

सपा के महमूद का फिर बुलंद इकबाल

संभल में सपा के इकबाल महमूद पूरे परिणाम के दौरान बढ़त बनाए रखे और आखिर में वो 18,822 से चुनाव जीत गए। वो लगातार पांचवी बार विधायक बने। सपा के कद्दावर मंत्री आजम खान के करीबी पूर्व सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान ने एआईएमआई के टिकट पर लड़कर इकबाल महमूद को कड़ी टक्कर दी। वो 60,426 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि भाजपा के प्रत्याशी डॉ. अरविंद गुप्ता भी कड़ी टक्कर देते नजर आए। वो 59,976 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।

साप की पिंकी यादव भी की गईं दोबारा पसंद

साप की पिंकी यादव भी की गईं दोबारा पसंद

असमोली‌ विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी पिंकी यादव शुरुआती रुझान से ही आगे रहीं। वो दोबारा विधायक चुनी गईं। उन्होंने यहां 97,610 वोट लेकर भाजपा के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह को 21,126 वोटों से करारी शिकस्त दी। बसपा के प्रत्याशी अकीलुउर्रहमान 67,457 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। तत्कालीन बसपा सरकार में मंत्री रहे अकीलुउर्रहमान खां को लगातार दूसरी बार चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। अपनी बेटी पिंकी यादव को जी जान से चुनाव लड़ाने वाले पिता बृजेंद्रपाल यादव का ओहदा कम नहीं है। वो पूर्व में मंत्री रह चुके हैं और उनकी पत्नी कुसुमलता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। आजादी के बाद से अब तक संभल ब्लाक प्रमुखी को हथियाते रहे नरेंद्र सिंह ने इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव तो लड़ा लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए।

कड़े मुकाबले में जीती भाजपा की गुलाबो देवी

कड़े मुकाबले में जीती भाजपा की गुलाबो देवी

चंदौसी विधानसभा सीट के शुरुआती रुझान बड़े चौंकाने वाले रहे। बसपा प्रत्याशी विरमावती पूर्व मंत्री गुलाबो देवी शुरूआती रुझान में कड़ी टक्कर देती‌ दिखी। चार चरणों के बाद स्थिति बदली और भाजपा की गुलाबो देवी बसपा और सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी को मात देते हुए आगे निकल गई। गुलाबो देवी कई बार की विधायक रह चुकी हैं और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। दोपहर बाद गुलाबो देवी 10,4806 वोट लेकर सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी विमलेश कुमारी को पछाड़ते हुए 44,000 की लीड ले ली। सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी विमलेश कुमारी 59,337 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि बसपा की प्रत्याशी विरमावती 51,049 वोट लेकर तीसरे स्थान पर चली गई।

यादवों के गढ़ में खिला कमल

यादवों के गढ़ में खिला कमल

मुलायम के गढ़ गुन्नौर में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े पूर्व मंत्री अजीत कुमार 'राजू' ने सपा के रामखिलाड़ी यादव को 11,386 वोटों से हरा दिया। यादव बाहुल्य गुन्नौर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रामखिलाड़ी को जिताने के लिए चुनावी सभा की और चेचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को यहां उतारकर चुनाव प्रचार में लगाया। कहने के लिए यहां हर बार सपा अपना परचम लहराती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+