मिशन 2024 से पहले BJP-BSP को काउंटर करेगी Samajwadi Party, जानिए कैसे बढ़ेगी Mayawati की टेंशन

Bhartiya Janta Party दलित मतदाताओं, विशेष रूप से पासी समुदाय के बीच गहरी पैठ बनाने में जुटी है। बीजेपी की इस रणनीति को काउंटर करने के लिए समाजवादी पार्टी अब दलितों से कनेक्ट होने का अभियान शुरू करेगी और इस अभियान के माध्यम से वह दलित समुदाय के प्रतीकों पर ध्यान केंद्रित करेगी। दरसअल सपा के रणनीतिकारों की माने तो दलितों के भीतर बसपा की पकड़ ढीली हो रही है जिसका फायदा सपा उठाना चाहती है। कुछ इसी तरह का प्रयास बीजेपी भी कर रही है लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि दलितों वोट बैंक का झुकाव किस पाले में होता है।

उदादेवी की पूण्य तिथि पर होगा बड़ा कार्यक्रम

उदादेवी की पूण्य तिथि पर होगा बड़ा कार्यक्रम

सपा के एक पदाधिकारी की माने तो पार्टी 31 दिसंबर को स्वतंत्रता सेनानी ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि पर पार्टी मुख्यालय में कार्यक्रम की शुरुआत करने वाली है। राज्य में सपा के लिए अपनी तरह का पहला प्रयोग है। बीजेपी पहले ही मोहनलालगंज में ऊदा देवी की 100 फुट ऊंची प्रतिमा बनाने की योजना की घोषणा कर चुकी है। सपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, बसपा यूपी में अपनी उपस्थिति बनाए रखने के लिए संघर्ष कर रही है, इसने सपा के लिए राज्य के दलित मतदाताओं तक पहुंचने का एक अवसर खोल दिया है। उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि समुदाय हमें भविष्य के चुनावों में बसपा के विकल्प के रूप में चुने।

दलितों के अलावा अनुसूचित जाति एवं ओबीसी पर फोकस

दलितों के अलावा अनुसूचित जाति एवं ओबीसी पर फोकस

2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बसपा से गठबंधन टूटने के बाद से ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव अंबेडकरवादियों और लोहियावादियों के साथ आने की वकालत कर रहे हैं। सपा के सूत्रों ने कहा कि पार्टी केवल दलितों से कनेक्ट होन के साथ ही अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक गठबंधन को मजबूत करने की कोशिश कर रही थी। दरअसल सपा के चुनावी रणनीतिकारों को लगता है कि उनकी पार्टी पारंपरिक रूप से अपने एम-वाई (मुस्लिम-यादव) फॉर्मूले पर भरोसा करती रही है, और पासी समुदाय, जिसके मध्य यूपी क्षेत्र में काफी संख्या में मतदाता हैं, को अपने पक्ष में करके पार्टी अपने समर्थन आधार में इजाफा कर सकती है।

तीन दशकों तक दलित समाज का रहा बसपा पर भरोसा

तीन दशकों तक दलित समाज का रहा बसपा पर भरोसा

पिछले तीन दशकों से, दलित मतदाताओं के एक महत्वपूर्ण वर्ग ने राजनीतिक प्रतिनिधित्व के लिए बसपा पर बहुत अधिक भरोसा किया है, लेकिन इस साल राज्य के चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है क्योंकि यह 403 सीटों में से सिर्फ एक सीट जीत सकी थी। समुदाय देख रहा है कि बसपा सीटें जीतने के लिए पर्याप्त वोट नहीं जुटा पा रही है. ऐसे में सपा, जिसे पहले से ही मुसलमानों और यादवों का काफी समर्थन हासिल है, समुदाय के लिए एक व्यवहार्य विकल्प बन सकती है।

बसपा को काउंटर करने की कोशिश

बसपा को काउंटर करने की कोशिश

राजनीतिक विश्लेषक और बीएचयू में राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर रहे आशुतोष कुमार शुक्ल कहते हैं कि जाहिर तौर पर, दलितों को लुभाने के लिए सपा की चालों का मुकाबला करने के लिए, बसपा सपा के पारंपरिक मतदाताओं - मुसलमानों के साथ ऐसा ही करने की कोशिश कर रही है। बसपा अपने राजनीतिक पुनरुद्धार के लिए मुस्लिम वोटों को अपनी झोली में जोड़ने के लिए उत्सुक है। मायावती बार-बार कह रही हैं कि बसपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य में भाजपा को हरा सकती है। मुसलमानों को इसके पीछे रैली करने का एक निर्देश जारी किया गया है।

उदादेवी के बहाने पासी समुदाय पर सपा करेगी फोकस

उदादेवी के बहाने पासी समुदाय पर सपा करेगी फोकस

इस साल 2022 के विधानसभा चुनावों में वोट शेयर के 12.8 प्रतिशत तक कम होने के बाद, मायावती ने कहा था कि मुस्लिमों ने सपा को अपना समर्थन दिया जिसके परिणामस्वरूप दलितों, उच्च जाति के हिंदुओं और ओबीसी ने भाजपा को समर्थन दिया। सपा नेताओं का कहना है कि पार्टी की ओर से उदा देवी पासी पर कार्यक्रमों के जरिए दलित समुदाय तक पहुंचने की ताजा कोशिश को जिलों तक ले जाया जाएगा। प्रारंभिक कार्यक्रम पार्टी मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा, लेकिन हम रायबरेली, बाराबंकी और उन्नाव जैसे लखनऊ के पास के जिलों में कार्यक्रम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+