नेशनल चैनल पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा, पंखुड़ी जी ज्यादा पंख मत फड़फड़ाइए...
नोएडा। समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता और सीएम अखिलेश व उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव की बेहद करीबी माने जाने वाली पंखुड़ी पाठक ने भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रेम शुक्ला के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 58 थाने में शिकायत दर्ज कराया है। अपनी तहरीर में पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया है कि प्रेम शुक्ला ने उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया। जानकारी के मुताबिक एक सेक्टर 58 स्थित एक न्यूज चैनल ने चुनावी डिबेट के लिए पंखुड़ी पाठक और प्रेम शुक्ला को बुलाया था।
डिबेट के दौरान ही प्रेम शुक्ला और पंखुड़ी के बीच बहस हो गई। इसी दौरान प्रेम शुक्ला अपना आपा खो बैठे और कहा कि ''पंखुड़ीजी, आप ज्यादा पंख मत फड़फड़ाइए। मैं आपके बारे में ऐसी बात बोलूंगा कि आप शर्मिंदा हो जाएंगी। मैं जानता हूं कि यादव परिवार में महिलाओं से कैसी राजनीति करवाई जाती है। मैं सबूत लेकर खड़ा हो जाऊंगा।'' पंखुड़ी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रेम शुक्ला ने उनके नाम का भी मजाक उड़ाया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में लग गई है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने चैनल से उस डिबेट का टेप मांगा है।

अखिलेश सोशल मीडिया कैंपेन से दूर हुईं पंखुड़ी
समाजवादी पार्टी ने अपना युवा चेहरा दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ स्टूडेंट रह चुकी पंखुड़ी पाठक को सोशल मीडिया के मोर्चे से हटा लिया है। दरअसल सपा का सोशल मीडिया कैंपेन संभालने के लिए अब ऐसे प्रोफेशनल्स की टीम का गठन किया गया है, जिनमें बीबीसी जैसे संस्थानों में काम किए लोग भी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पूरी तरह से डिंपल ही संभाल रही हैं। पंखुड़ी अखिलेश यादव की यूथ कोर टीम का हिस्सा हैं और पार्टी प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। समाजवादी पार्टी के सूत्रों की मानें तो पंखुड़ी को सीएम अखिलेश यादव और डिंपल यादव की करीबी माना जाता है। यही कारण था कि उन्हें सपा के सोशल मीडिया सेल की जिम्मेदारी भी दी गई थी। लेकिन वह इस जिम्मेदारी को निभाने में नाकाम ही साबित हुईं।













Click it and Unblock the Notifications