शिवपाल के बागी सुर पर बोले अखिलेश- अब तो बहुत पीछे रह गए, अगले साल पूरी होगी रैली

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव ने कहा कि मेरा सपना अभी यूपी है, दिल्ली की तरफ देखने से कहींं यूपी ना गड़बड़ा जाए।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के बगावत पर कहा कि हमारी पार्टी के लोकतंत्र में कोई कुछ भी कर सकता है। अगर वो सपा के प्रत्याशियों के खिलाफ प्रचार करने जाएंगे तो भी लोग किसी के बहकावे में नहीं आएंगे।

शिवपाल के बागी सुर पर बोले अखिलेश- अब तो बहुत पीछे रह गए, अगले साल पूरी होगी रैली

शिवपाल पर कार्रवाई के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि किसी ने किसी पर कार्रवाई की, किसी ने हम पर कार्रवाई की और आज हम यहां बैठे हैं। अब पार्टी में किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। अखिलेश ने कहा कि आज तीन चरणों के लिए नामांकन की तारीख खत्म हो गई तो ऐसे में बहुत देर हो गई। कहा कि हम 15-16 रैलियां आगे चल रहे हैं। कब कवर कर पाएंगे आप? अगले चुनाव में ही पूरा हो पाएगा अब तो।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की ओर से प्रचार ना करने के सवाल पर कहा कि मैं ये भरोसे के साथ कह रहा हूं कि जो चुनाव होगा, उसके लिए नेता जी वोट मागेंगे। कहा कि मैं यह नहीं जानता की नेता जी ने यह किस संदर्भ में कही, इसकी जानकारी नहीं। अखिलेश ने कहा कि नेता जी का आशीर्वाद हमारे साथ है। जो बड़े हैं उनको गुस्सा करने का अधिकार है।

अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस के साथ आने से हमारी ताकत बढ़ी है। साथ ही यह बात पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि अब सपा-कांग्रेस की सरकार आएगी। कहा कि दो कम उम्र के नेता साथ मिले हैं, तो इससे देश और प्रदेश को फायदा होगा। कहा कि इस गठबंधन से ताकत बढ़ेगी और हमें 300 सीटें मिलेंगी।

यह पूछे जाने पर की जरूरत सिर्फ 203 सीटों की है, 300 क्या लक्ष्य क्यों? इस पर अखिलेश ने कहा कि 300 का लक्ष्य, अच्छे दिन वालों को डराने के लिए है। पीएम बनने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मेरा सपना अभी यूपी है, दिल्ली की तरफ देखने से कहींं यूपी ना गड़बड़ा जाए। भारतीय जनता पार्टी पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिन वालों ने देश को धोखा दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी और यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मैं उन पर कुछ नहीं बोलूंगा। कहा कि मीडिया कहता है कि प्रियंका अच्छी नेता हैं। यह पूछे जाने पर कि साझा प्रेस वार्ता में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मायावती की तारीफ की थी, इस पर क्या कहेंगे? इस सवाल के जवाब में अखिलेश ने कहा कि उन्होंने मायावती की तारीफ नहीं बल्कि कांशीराम की तारीफ की थी।

अपनी पत्नी और यूपी के ही कन्नौज से सांसद डिंपल यादव की ओर से चुनाव में प्रचार के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि यह उनका फैसला है। बता दें कि अखिलेश ने यह बातें हिन्दी न्यूज चैनल एबीपी न्यूज के एक कार्यक्रम में कहीं।

ये भी पढ़ें: बांदा: तिंदवारी सीट पर उम्मीदवारों की साख तय करेगी कि कौन सी पार्टी जीतेगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+