अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ बेनी प्रसाद पहुंचे चुनाव आयोग
अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत लेकर चुनाव आयोग पहुंचे सपा के राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा|
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के बीच दो गुटों की तनाव का मामला कुछ इस कदर बढ़ गया है कि एक ही पार्टी के दो नेता एक दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत लेकर पहुंचने लगे हैं। सपा के राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने अखिलेश यादव के करीबी और मंत्री अरविंद सिंह गोप की चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने चुनाव आयोग से कहा है कि गोप ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अपने इलाके में दलित जाति के थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों की तैनाती कराई है, ताकि वह इसका लाभ आगामी चुनाव में उठा सके। इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने भी सपा पर चुनावी फायदे के लिए अधिकारियों की नियुक्ति का आरोप लगाया था।

इसे भी पढ़े-रामगोपाल अलग पार्टी और चुनाव चिन्ह चाहते हैं- मुलायम सिंह यादव












Click it and Unblock the Notifications