अंबेडकरनगर में सपा उम्मीदवार के निधन के बाद चुनाव स्थगित
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, अंबेडकर नगर के आलापुर विधानसभा सीट से सपा के उम्मीदवार थे।
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रत्याशी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। अंबेडकर नगर की आलापुर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया की दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

चंद्रशेखरर कनौजिया अंबेडकर नगर की आलापुर सीट से सपा के प्रत्याशी थे और उन्हें यहां के मौजूदा विधायक से इतर पार्टी ने टिकट दिया था। लेकिन जिस वक्त कनौजिया लोगों से जनसंपर्क स्थापित कर रहे थे तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका निधन हो गया है। आपको बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 15 फरवरी को होना है। उत्तर प्रदेश में कुल सात चरणों में मतदान होना है और चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित होंगे।
अंबेडकर नगर के आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी चन्द्रशेखर कन्नौजिया की रविवार को मौत के बाद वहां का चुनाव स्थगित कर दिया गया है। पांचवें चरण में यहां 27 फरवरी को चुनाव होना था। एसडीएम आलापुर विनय कुमार गुप्ता के मुताबिक धारा 52 आर पी ऐक्ट के तहत आलापुर विधान सभा का चुनाव स्थगित किया गया है। अब यहाँ का चुनाव आयोग द्वारा पुनः तिथि निर्धारित करने के बाद होगा।












Click it and Unblock the Notifications