UP News: सपा प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, मेदांता भर्ती
गोरखपुर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद की तबीयत रविवार को गंभीर हो गई। उन्हें स्थानीय अस्पताल ने लखनऊ रेफर किया गया है। काजल का इलाज अब लखनऊ के मेदांता हॉस्पटल में किया जा रहा है।
टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद आइएमडीआईए गठबंधन में शामिल दल समाजवादी पार्टी की लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी हैं। पार्टी ने उन्हें गोरखपुर सीट से टिकट दिया है। काजल की इससे पहले चुनावी अभियान के दौरान ही तबीयत खराब हुई थी। उन्हें डिहाइट्रेशन की समस्या थी। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा था, लेकिन रविवार को हार्ट अटैक के चलते हालत गंभीर हो गई और उन्हें गंभीर हालत में मेदांता के लिए रेफर किया गया।

काजल के हेस्त अपडेट को लेकर बताया जा रहा कि अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। ईसीजी की रिपोर्ट में बदलाव देखने के बाद सतर्क हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया है। देर रात परिजन व पार्टी कार्यकर्ता उन्हें एम्बुलेंस से लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
Recommended Video
वहीं समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को दे दी है। बता दें कि काजल निषाद की तबीयत शुक्रवार की शाम को खराब हुई थी। पार्टी के चुनावी अभियान के तहत अयोजित एक जनसंपर्क के दौरान काजल अचानक बेहोश हो गई थीं। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। डॉक्टरों को मुताबिक काजल को डिहाइड्रेशन के चलते ये समस्या हुई थी, लेकिन अब उन्हें हार्ट अटैक आया है।
ऐसे में रविवार को उनकी तबीयत फिर बिगड़ने लगी। उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत के बाद काजल की ईसीजी कराई गई। काजल का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के मुताबिक काजल को मायो कार्डियक इंफेक्शन के चलते ये समस्या हुई है।












Click it and Unblock the Notifications