सरकारी बंगला खाली कर पत्नी और बच्चों के साथ निकले अखिलेश, तस्वीरें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में मिले सरकारी बंगले को खाली कर दिया है। शुक्रवार को ही उनका ज्यादातर सामान बंगले से चला गया था, शनिवार को वो पत्नी डिंपल और अपने बच्चों के साथ बंगले के बाहर दिखे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अखिलेश यादव ने बंगला खाली किया है। इससे पहले उनके पिता मुलायम सिंह ने भी अपना बंगला खाली कर दिया है।

फिलहाल गेस्ट हाउस पहुंचे हैं अखिलेश

फिलहाल गेस्ट हाउस पहुंचे हैं अखिलेश

अखिलेश यादव सरकारी गेस्ट हाउस पहुंचे हैं। बंगला खाली करने के साथ अखिलेश ने सरकार से उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में कमरा मुहैया कराने की अपी की है। अखिलेश यादव ने पत्र में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें और सांसद होने के नाते उनकी पत्नी डिंपल यादव को गेस्ट हाउस में कमरा मुहैया कराया जाए। इस पत्र में सांसद संजय सेठ और सुरेंद्र नागर का भी नाम शामिल है। इससे पहले अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी कि उन्हें सरकारी बंगला खाली करने के लिए दो वर्ष का समय दिया जाए। लेकिन इन सब के बीच अखिलेश यादव ने अपना बंगला खाली कर दिया है और वह सरकारी बंगले से तीन ट्रक सामान लेकर यहां से विदा हो गए।

तीन दिनों से बंगले से पैक हो रहा था सामान

तीन दिनों से बंगले से पैक हो रहा था सामान

बंगला खाली करने को लेकर तीन दिनों तक अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के सामान पैक होते रहे। अखिलेश यादव ने अपना बंगला खाली कर दिया है और वह सरकारी बंगले से तीन ट्रक सामान लेकर यहां से विदा हो गए। आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने ये फैसला 'लोकप्रहरी' नाम के एनजीओ की याचिका पर लिया। एनजीओ लोकप्रहरी ने 1997 के सरकारी आदेश को चुनौती दी थी। एनजीओ ने अपनी याचिका में उत्तर प्रदेश मिनिस्टर्स सैलरीज़, अलाउंस एंड अदर फैसिलिटीज एक्ट 1981 का हवाला दिया गया था। इस एक्ट के सेक्शन 4 में कहा गया है कि, मंत्री और मुख्यमंत्री, पद पर रहते हुए एक नि:शुल्क सरकारी आवास के हकदार हैं, लेकिन जैसे ही वह पद छोड़ेंगे 15 दिन के भीतर उन्हें सरकारी मकान खाली करना होगा।

 इस बंगले में रहेंगे अखिलेश

इस बंगले में रहेंगे अखिलेश

अखिलेश यादव जल्दी ही अंसल एपीआइ के सी 3 के विला नंबर 12-ए में शिफ्ट हो जाएंगे। अंसल के पॉकेट सी-2 में लगभग 4843-80 स्कवॉयर फीट के जिस चार स्प्रिंग विला को समाजवादी परिवार ने रहने के लिए लिया गया है, उसकी बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+