सलमान खान के डुप्लीकेट आजम अंसारी लखनऊ में गिरफ्तार, रोड पर रील बनाने को लेकर कार्रवाई
लखनऊ, 9 मई: सलमान खान के गानों पर डांस कर सोशल मीडिया के लिए रील बनाने वाले लखनऊ के आजम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लखनऊ पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में आजम अंसारी को गिरफ्तार किया है। रविवार रात को आजम लखनऊ के क्लॉक टावर पर डांस करते हुए वीडियो शूट कर रहे थे। ऐसे में उनको देखने के लिए भीड़ जमा हो गई और सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया। इसको लेकर पुलिस ने आजम को शांति भंग (धारा 151) में गिरफ्तार कर लिया।

Recommended Video
ठाकुरगंज पुलिस की ओर से बताया गया है कि सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों की शिकायत के आधार पर आजम के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आजम अंसारी को गिरफ्तार करने के बाद उनका शांति भंग को लेकर धारा 151 में चालान कर दिया गया।
आजम अंसारी सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं, उनके इंस्टा पर 75 हजार से ज्यादा तो यूट्यूब पर 1.67 लाख फॉलोअर्स हैं। अंसारी अक्सर लखनऊ की सड़कों, स्मारकों और दूसरी जगहों पर इंस्टाग्राम के लिए रील बनाते हैं। आजम बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की तरह ही कपड़े पहनकर डांस करते हैं और उनकी नकल करते हैं।













Click it and Unblock the Notifications