सलमान के फैंस ने मजार पर चढ़ाई चादर, मांगी रिहाई की दुआ

अलीगढ़। सलमान को सजा होने से उनके फैन काफी दुखी है और सलमान खान की रिहाई के लिए दुआ कर रहे है। अलीगढ़ में समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सलमान खान की रिहाई को लेकर बाबा बरछी बहादुर दरगाह पर चादर चढकर दुआ की है। बता दे कि सलमान खान को काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है।

salman fans pray for his bail in aligarh

अलीगढ़ में बाबा बरछी बहादुर दरगाह पर समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने चादर चढ़ाकर बाबा से सलमान खान के लिए रिहाई की दुआ मांगी है। छात्र सभा महानगर अध्यक्ष का कहना है कि सलमान खान हिंदू मुस्लिम सभी के लिए बढ़-चढ़कर काम किया करते हैं। 2 दिन पहले काले हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट द्वारा सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई है। इससे उनके प्रशंसकों व शुभ चिंतकों में आक्रोश व्याप्त है।

अध्यक्ष ने कहा कि आज हमारे द्वारा सलमान खान की रिहाई के लिए बाबा बरछी बहादुर दरगाह चादर चढ़ा कर उनकी रिहाई के लिए दुआ मांगी गई है। इस दर पर जो भी अपनी मन्नत लेकर आता है उन सभी की मन्नत जरूर पूरी होती है। हमारी भी मन्नत जरुर पूरी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+